लाइफस्टाइल

आज चैत्र अमावस्या' के दिन पितृ दोष से है मुक्ति का योग, जानिए क्या करें और जानिए इस विशेष अमावस्या की सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का बड़ा महत्व है। पंचांग के अनुसार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को 'चैत्र अमावस्या' के नाम से जाना जाता है। इस साल चैत्र अमावस्या (Chaitra Amavasya 2023) 21 मार्च, मंगलवार को मनाई जाएगी। हिन्दू धर्म में इसका बहुत महत्व है और इस दिन स्नान, दान और अन्य धार्मिक कार्य किए जाते हैं। हर साल यह अमावस्या मार्च-अप्रैल के महीने में आती है। आइए जानें 'चैत्र अमावस्या' की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व।

शुभ मुहूर्त

पितरों की पूजा के लिए फलदायी मानी जाने वाली अमावस्या इस साल 21 मार्च 2023, मंगलवार को पड़ेगी। पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के कृष्णपक्ष की पंद्रहवीं तिथि 21 मार्च 2023 को पूर्वाह्न 01:47 बजे से लेकर रात्रि 10:52 बजे तक रहेगी। ऐसे में अमावस्या तिथि के दिन किया जाने वाला स्नान-दान, पूजा और उपाय 21 मार्च 2023 को किए जाएंंगे।

इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। इसके साथ ही स्नान के बाद जरूरतमंद लोगों को दान देना शुभ होगा। अमावस्या के दिन अनाज, कपड़े, फल, खाने की सफेद चीजें, पानी के लिए मिट्टी का बर्तन और जूते या चप्पल दान करना चाहिए। इससे पितर भी प्रसन्न होते हैं।

धार्मिक महत्व

चैत्र अमावस्या वर्ष की पहली अमावस्या है और चैत्र के महीने या हिंदू कैलेंडर के पहले महीने में आती है। इस वर्ष चैत्र अमावस्या 31 मार्च और 1 अप्रैल, 2022 को पड़ने जा रही है।  ऐसा माना जाता है कि चैत्र अमावस्या पर भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन से दर्द, संकट और नकारात्मकता को खत्म करने में मदद मिलती है। पुराणों में उल्लेख किया गया है कि इस शुभ दिन पर गंगा नदी में स्नान करने से आपके पापों और बुरे कर्मों का नाश होता है। अमावस्या तिथि पर भक्त अपने पूर्वजों के लिए श्राद्ध आदि भी करते हैं, ऐसा करने से पितृ दोष दूर होता है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी