सिविल सेवा दिवस 2024 (Social Media) 
लाइफस्टाइल

आज है 'राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस 2024', जानिए इस विशेष दिन का इतिहास, और इसका सरदार वल्लभ भाई पटेल से संबंध

हर साल अप्रैल महीने में मनाया जाने वाला राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस उन सिविल सेवकों को सम्मानित करने का अवसर है जो देश के शासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

दीपिका पाल

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: पूरे भारत में हर साल 21 अप्रैल को यानी आज के दिन 'राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस' (Civil Services Day 2024) मनाया जाता है। आपको बता दें, हर साल अप्रैल महीने में मनाया जाने वाला यह दिवस उन सिविल सेवकों को सम्मानित करने का अवसर है जो देश के शासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारतीय सिविल सेवा (ICS) देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में से एक है।

जानिए कौन सी सेवाएं है शामिल

इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और अन्य कई सेवाएं शामिल हैं। वहीं बता दें कि राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए भी एक महत्वपूर्ण विषय है। ऐसे में आज 'राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस'के अवसर पर आइए जानें 'राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस' (National Civil Service Day 2024) से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।

किसकी याद में मनाया जाता है दिवस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दिवस भारत के विकास और प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सिविल सेवकों को सम्मानित करने का अवसर है। यह दिवस सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा दिए गए ऐतिहासिक भाषण की स्मृति में मनाया जाता है, जिसमें उन्होंने सिविल सेवकों को ‘भारत का स्टील फ्रेम’ कहकर सम्बोधित किया था। उसके बाद 2006 को, भारत सरकार ने इस ऐतिहासिक दिन को चिह्नित करने के लिए राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस घोषित किया। तब से लेकर साल यह दिवस मनाया जा रहा है।

राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस' (National Civil Service Day 2024) से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें-

1- जानकारों के अनुसार, 'सिविल सेवा दिवस' भारत में हर साल 21 अप्रैल को मनाया जाता है।

2- 21 अप्रैल की यह तारीख इसलिए चुनी गई क्योंकि यह वह दिन था जब 1947 में ‘लौहपुरुष’ सरदार पटेल ने सिविल सेवकों को राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाई थी।

3- अपने इस ऐतिहासिक भाषण में, उन्होंने सिविल सेवकों को “स्टील फ्रेम” कहकर सम्बोधित किया था।

4- 21 अप्रैल 2006 को, भारत सरकार ने इस ऐतिहासिक दिन को चिह्नित करने के लिए राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस घोषित किया।

5- राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस समारोह का आयोजन प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा किया जाता है।

6- यह दिवस सिविल सेवकों के योगदान को सम्मानित करने, उन्हें प्रेरित करने और नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

हैदराबाद भारत में कैसे शामिल हुआ? जानिए सरदार पटेल, निजाम और ऑपरेशन पोलो की पूरी कहानी

जापानी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा महाराष्ट्र, मुंबई में JCCI प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल

जामिया में छात्रों की बड़ी जीत, यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल

प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को कितना होता है नुकसान ? कारोबार,रोजगार और जनता की जेब पर पड़ने वाले प्रभाव को समझे