लाइफस्टाइल

कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए अपनी डाइट में इन चीज़ों को करें शामिल, हड्डी को मिलेगी नई जान

नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: ये तो सभी जानते हैं कि, 'कैल्शियम' (Calcium) हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि, कैल्शियम की कमी (Calcium Deficiency) से हड्डियां कमजोर होने के साथ-साथ दांतों से जुड़ी दिक्कतें, नाखून टूटना और चक्कर आना आदि भी हो सकता है। इसलिए कैल्शियम (Calcium) की पर्याप्त मात्रा डाइट में जरूर होनी चाहिए। जानकारों की मानें तो, हड्डियों और दांतों में शरीर का 99 फीसदी कैल्शियम पाया जाता है। वहीं 1 फीसदी कैल्शियम शरीर के अन्य मुख्य कार्यों में मदद करता है।

इसलिए अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हुई तो आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आमतौर पर महिलाओं में कैल्शियम की कमी ज्यादा होती है। तो  आइए जानें कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए किन चीजों का सेवन करें।

डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, हरी सब्जियों में भरपूर विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। आप हरी पत्तेदार सब्जियां, बीन्स, ब्रोकली को अपने भोजन में शामिल करें। बीन्स और ब्रोकली में काफी मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन होता है।

लगभग 100 ग्राम दूध में ही 125 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। अगर फैट कंटेन्ट की चिंता ना हो तो आप रोजाना एक गिलास गाय का दूध (Milk) पी सकते   है। यह आपके शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करेगा। दही का सेवन भी किया जा सकता है।  

सीफूड में भी कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। साथ ही इसमें ओमेगा-फैटी एसिड पाया जाता है। इसके लिए सीफ़ूड जैसे सैल्मन, टूना, मेकरेल का सेवन कर सकते हैं। सीफूड के सेवन से कैल्शियम की कमी दूर हो जाती है। बादाम में कैल्शियम भी पाया जाता है। रोज बादाम खाने से आप शरीर में काफी हद तक कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं।

जानकारों के अनुसार, गुड़ को अलग-अलग तरह से खाया जाता हैं। आपको यह जान कर शायद हैरानी हो, लेकिन 100 ग्राम गुड़ 1638 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता हैं। रोजाना थोड़ा गुड़ खाने पर भी आपको कैल्शियम की अच्छी खासी मात्रा मिल सकती हैं।

प्रोटीन से भरपूर होने के साथ ही अंकुरित मूंग कैल्शियम से भी भरपूर होती हैं। इसे सलाद बनाकर या फिर अंडे के साथ भी खाया जा सकता हैं। यह शरीर का वजन घटाने के लिए भी जानी जाती है।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे