इस तरह करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल (सौ.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

गर्मी के मौसम में मुल्तानी मिट्टी से बने ये फेस पैक देंगे आपकी स्किन को नेचुरल ताज़गी और निखार, दमक उठेगी त्वचा, जानिए कैसे बनाएं

गर्मियों में सॉफ्ट और ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए आप चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं। और यहां जानिए किस तरह चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी के फेस पैक्स बनाकर लगाए जा सकते है।

सीमा कुमारी

Multani Mitti Skin Care Tips: गर्मी के दिनों में सेहत के साथ स्किन की खास देखभाल की जरूरत होती है। क्योंकि, इस मौसम में चिलचिलाती धूप, पसीना और धूल-मिट्टी के कारण त्वचा को काफी नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में लोग चेहरे का ग्लो बनाए रखने के लिए कई महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स और फेक पैक यूज करते हैं।

हालांकि कुछ पारंपरिक तरीकों से भी चेहरे की दमक बनाए रखी जा सकती है। मुल्तानी मिट्टी का उपयोग भी एक ऐसा ही तरीका है, जिससे चेहरा चमकदार बनाए रखा जा सकता है। आपको बता दें, यह न केवल त्वचा को ठंडक पहुंचाती है बल्कि उसे गहराई से साफ़ कर मुलायम और चमकदार भी बनाती है।

इस तरह करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल

मुल्तानी मिट्टी और खीरे का रस

मुल्तानी मिट्टी और खीरे से बना यह पैक गर्मियों की गर्मी से राहत दिलाने के लिए सबसे असरदार है। इसके लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 2 चम्मच खीरे का रस मिलाएं। अब इसे करीब 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें और फिर पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे पर ठंडक मिलेगी और चेहरा ग्लो भी करेगा।

मुल्तानी मिट्टी और शहद-दूध पैक

मुल्तानी मिट्टी और शहद-दूध से बना यह फेस पैक ड्राई स्किन के लिए बड़ा फायदेमंद है। इसके लिए 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में इतना ही शहद और आधा चम्मच कच्चा दूध मिलाकर फेक पैक तैयार कर लें। इसे अपनी त्वचा पर अच्छे से लगा लें। करीब 15 मिनट बाद आप अपने चेहरे को धो लें। इससे स्किन को नमी मिलती है और त्वचा भी ग्लो करती है।

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल से बना यह फेस पैक भी ऑयली स्किन के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है। इसके लिए आपको 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 2-3 चम्मच गुलाब जल मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करना है फिर इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। और 15-20 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इस पैक त्वचा को ठंडक देता है, अतिरिक्त तेल को हटाता है।

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी