लाइफस्टाइल

कमर दर्द में आराम दिलाएंगे हैं ये 3 आसान घरेलू नुस्खे

मृणाल पाठक

-सीमा कुमारी

'कमर दर्द' की समस्या एक आम समस्या है। जिससे अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। कमर में होने वाले दर्द के कारणों के बारे में आपको भी पता होना चाहिए। दरअसल, यह समस्या खराब लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों की वजह से हो सकती हैं। कमर दर्द की समस्या कई बार इतनी बढ़ जाती है कि उठने-बैठने में भी तकलीफ होने लगती है।

अगर आप भी कमर दर्द की समस्या से परेशान हैं, तो ये आसान घरेलू नुस्खे अपनाएं। इनसे कमर दर्द की समस्या में जल्द ही निजात मिल सकती है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, अदरक का सेवन भी सेहत के लिए गुणकारी माना जाता है। अदरक की चाय सर्दी-फ्लू के अलावा कमर दर्द की समस्या में भी आपको आराम दिला सकता है।

रोजाना आप पीठ या कमर दर्द से आराम दिलाने वाले व्यायाम को अपने रूटीन में शामिल करें। कमर दर्द में आपकी रीढ़ की हड्डी का अहम रोल होता है। हो सके तो किसी जानकार योग टीचर या फिजियोथेरेपिस्ट से सलाह ले लें। बेहतर होगा। स्वस्थ और फिट रखने के लिए ढेर सारा पानी पीएं। कुछ दूर पैदल चलने की आदत डालें, ताकि रीढ़ की हड्डी मजबूर रहे। हल्के-हल्के हाथों से कमर में मालिश कर सकते हैं सोने से पहले।

कमर दर्द और बदन दर्द की समस्या अक्सर आपको परेशान करती है, तो एक ग्लास गर्म दूध में हल्दी और शहद डालकर पीएं। इससे कमर दर्द, बदन दर्द और सर्दी-जुकाम में राहत मिलेगी।

नारियल तेल से बने खाने का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होगा। वहीं नारियल तेल में कपूर डालकर मालिश करने से भी फायदा मिलेगा। इससे कमर दर्द और बदन दर्द की समस्या में आराम मिलेगा।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल