लाइफस्टाइल

गर्मियों में बढ़ जाता है पेट में इन्फेक्शन का खतरा, जानें इसके पीछे की वजह और लक्षण

दामिनी सिंह

नई दिल्ली : गर्मी (Summer) आते ही तरह-तरह की बीमारियां शुरू हो जाती हैं। लोगों को एक ही समस्या के लिए कई बार हॉस्पिटल (Hospital) का चक्कर लगाना पड़ता है। खाने-पीने में जरा सी लापरवाही भारी पड़ जाती है। इसलिए गर्मियों में खाने पीने का खास ख्याल भी रखना पड़ता है। मगर इस दौरान लोगों के बीच जो सबसे ज्यादा समस्या देखने को मिलती है वो है पेट में होने वाला इन्फेक्शन। 

दरअसल, गर्मी के महीने में जितना हो सके हमें से कम ऑयली और स्पाइसी फूड खाना चाहिए क्यों पेट में इन्फेक्शन का ये बड़ा कारण है। तो आइए हम आपको बताते हैं कि इस गर्मी आप पेट से जुड़ी इस बड़ी समस्या से कैसे छुटकारा पा सकते है और पेट को हेल्दी रखने के उपाय क्या हैं।

क्या है स्टमक इन्फेक्शन?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह वायरस के कारण होने वाली बीमारी है। जिसे मेडिकल भाषा में वायरल गैस्ट्रोएंट्राइटिस भी कहा जाता है। इस बीमारी में इन्फेक्शन आंतों में जलन और सूजन पैदा करता है। इससे डाइजेस्टिव सिस्टम यानी पाचन क्रिया पर इस लेवल तक इफेक्ट होती है कि पानी भी नहीं पच पाता है।

कैसे होती है ये समस्या?

  • जरुरत से ज्यादा खाना खाने से ये समस्या होती है।
  • अनहाइजेनिक खाना खाने से ये समस्या होती है।  
  • गलत टाइम पर खाना खाने से ये समस्या होती है। 
  • गंदा पानी पीने से ये समस्या होती है। 
  • खराब या बासी खाना खाना भी इस समस्या का सबसे बड़ा कारण है। 

क्या है इसके लक्षण 

बता दें कि स्टमक इन्फेक्शन के दौरान आपके पेट और आंतों में सूजन हो जाती है। आपको उल्टी, दस्त और गंभीर पेट ऐंठन जैसे लक्षण का अनुभव होगा। यहां तक कि कम स्वच्छता भी पेट में संक्रमण पैदा कर सकती है। इसके साथ सिर दर्द, चक्कर आदि की समस्याएं भी देखने को मिलती है। जब भी आपको ये लक्षण नजर आए तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें।

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 10 से ज्यादा लोग मलबे में दबे

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज

CEC ज्ञानेश कुमार के घर पर हंगामा, पिता बोले- गद्दार लिखने वालों के खिलाफ कराऊंगा FIR

CEC विवाद में नया मोड़! ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रसियों ने लिखा गद्दार, गरमाई सियासत

दिल्ली में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, डबल पार्किंग चार्ज से 50% वर्क फ्रॉम होम तक; जानें नए नियम