Coconut  
लाइफस्टाइल

अगर पूजा में चढ़ाया हुआ नारियल निकल आए सड़ा या सूखा, तो जानिए क्या है इसका संकेत

वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: हिंदू धर्म (Hindu Religion) में बिना नारियल (Coconut) के कोई भी पूजा पूरी नहीं मानी जाती है। पूजा (Puja) या यज्ञ में बिना नारियल फोड़े पूजा की शुरुआत नहीं होती है। सभी शुभ कार्यो या अनुष्ठानों में नारियल का उपयोग शुभ माना जाता है।  पूजा के शुरुआत में नारियल फोड़ने की पंरपरा आज से नहीं बल्कि कई समय से चली आ रही है।

लेकिन कई बार चढ़ाया गया नारियल फोड़ते वक्त खराब निकल जाता है। ऐसे में कई लोग नारियल को फेंक देते हैं या फिर उन्हें इस बात का डर सताने लगता है कि भगवान नाराज हो गए हैं और कुछ अशुभ हो गया है या होने वाला है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो इस बात को दिमाग से पूरी तरह निकाल दीजिए।  आज हम आपको बताने जा रहे हैं की पूजा में चढ़ाया गया नारियल अगर खराब निकल जाए तो इसे अशुभ नहीं मानते बल्कि ये आपके लिए शुभ होता है। आइए जानें इसके पीछे आखिर क्या कारण है।

ज्योतिष- शास्त्र के अनुसार, 'नारियल' मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। यही वजह है की पूजा में नारियल का होना जरूरी होता है। ऐसा माना जाता है कि नारियल फोड़ते वक्त अगर खराब निकल जाए, तो इसका मतलब ये है कि भगवान ने प्रसाद को ग्रहण कर लिया है। यही वजह है कि नारियल अंदर से सूख गया है।   नारियल खराब निकल जाना अशुभ नहीं बल्कि शुभ माना जाता है। ऐसा होना ये संकेत देता है कि जल्द ही आपकी मनोकामनाएं पूरी होने वाली है।

कहते है फोड़ने पर यदि नारियल सही भी निकले तो यह शुभ संकेत की ओर इशारा करता है। ऐसे नारियल का निकला व्यक्ति की पूजा की कामना को पूरा मानता है। जिस भी इच्छा से व्यक्ति पूजा कर रहा है वह जल्द पूरी होगी। ध्यान रखें कि पूजा के समापन के बाद नारियल को प्रसाद के रूप में सभी में वितरित जरूर करें। इससे पूजा के फल की प्राप्ति होती है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज