तेज धूप में चेहरे को ढककर निकलती महिला (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

तेज धूप में निकलते ही जलने लगती है स्किन? बाहर निकलने से पहले जरूर अपनाएं ये 4 टिप्स

Summer Skin Care: गर्मियों में तेज धूप और बढ़ता तापमान त्वचा के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार लंबे समय तक धूप में रहने से स्किन टैनिंग, सनबर्न और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

प्रीति शर्मा

Summer Skin Care Tips: मार्च का महीना शुरू होते ही उत्तर भारत सहित देश के कई हिस्सों में गर्मी ने कहर दिखाना शुरू कर दिया है। जैसे-जैसे पारा चढ़ता है लोगों को पसीना, उमस और चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस मौसम में सबसे ज्यादा प्रभावित हमारी स्किन होती है। सूरज की हानिकारक किरणें स्किन को न सिर्फ काला या टैन करती है बल्कि सनबर्न और समय से पहले झुर्रियों का कारण भी बनती है।

अगर आपको भी गर्मी में किसी न किसी वजह से बाहर धूप का सामना करना पड़ता है तो ऐसे में स्किन का खास ख्याल रखना जरूरी है। स्किन को गर्मी से बचने के लिए कुछ आसान और असरदार तरीके अपनाए जा सकते हैं।

सनस्क्रीन

धूप से बचाव के लिए सनस्क्रीन सबसे प्रभावी हथियार है। घर से बाहर निकलने से कम से कम 20 मिनट पहले चेहरे, गर्दन, हाथ और पैरों पर एसपीएफ 30+ (SPF 30+) वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं। याद रखें, सनस्क्रीन एक बार लगाना काफी नहीं है। यदि आप लंबे समय तक बाहर हैं तो हर 3 से 4 घंटे में इसे दोबारा लगाएं। यह त्वचा को यूवी किरणों के सीधे प्रहार से बचाता है और टैनिंग को रोकता है।

हाइड्रेशन है बेहद जरूरी

त्वचा की चमक सिर्फ ऊपर से लगाने वाली क्रीमों पर निर्भर नहीं करती बल्कि आपके शरीर के अंदर मौजूद नमी पर भी निर्भर है। गर्मी में पसीने के जरिए शरीर का पानी बाहर निकल जाता है। इसकी भरपाई के लिए दिन भर में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी पिएं। अपने आहार में तरबूज, खरबूजा, खीरा और संतरा जैसे पानी से भरपूर मौसमी फलों को शामिल करें। यह आपकी त्वचा को प्राकृतिक रूप से हाइड्रेटेड और कोमल रखेगा।

पहनावे और समय का रखें ध्यान

तेज धूप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच सबसे अधिक घातक होती है। इस दौरान कोशिश करें कि घर के अंदर ही रहें। यदि बाहर निकलना अनिवार्य हो तो हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। सूती कपड़े पसीने को सोखते हैं और त्वचा को सांस लेने में मदद करते हैं। साथ ही स्कार्फ, चौड़े किनारे वाली टोपी, धूप का चश्मा और छाते का उपयोग करना न भूलें।

सनबर्न और टैनिंग के घरेलू उपचार

अगर धूप के कारण आपकी त्वचा झुलस गई है या टैनिंग हो गई है तो घबराने की जरूरत नहीं है। किचन में मौजूद प्राकृतिक चीजें जादुई असर दिखाती हैं। प्रभावित हिस्से पर ठंडा एलोवेरा जेल लगाएं। इसके अलावा दही, खीरे का रस या टमाटर का रस लगाने से भी टैनिंग तेजी से कम होती है और त्वचा को ठंडक मिलती है।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?