समर स्किन केयर टीप्स ( सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

Summer Skin Care Tips: भीषण गर्मी के मौसम में इस चीज के दो चम्मच लगा लें चेहरे पर, त्वचा में बनी रहेगी ताज़गी

Summer Skin Care Tips: भीषण गर्मी में त्वचा बेजान और रूखी नजर आने लगती है। ऐसे में घर में मौजूद एक आसान चीज के सिर्फ दो चम्मच चेहरे पर लगाने से स्किन को ठंडक, नमी और ताजगी मिल सकती है।

सीमा कुमारी

Best Face Pack For Summer: सुबह के समय सभी प्रॉपर स्किनकेयर करते हैं। लेकिन ऑफिस से घर आने के बाद आपको प्रॉपर स्किनकेयर जरूर करनी चाहिए। इससे त्वचा पर जमी सारी धूल-मिट्टी और गंदगी आसानी से निकल जाती है। क्योंकि धूप और धूल ने चेहरे की चमक छीन ली है तो यहां जानिए ऑफिस से घर आकर चेहरे पर क्या लगाएं जिससे त्वचा निखर जाए. यह नुस्खा कमाल का साबित होता है।

ऑफिस से आने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं?

  • एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें

ब्यूटी एक्सपर्ट्स केअनुसार, भीषण गर्मी में ऑफिस से घर आने के बाद आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप 2 चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल लें। इसे चेहरे पर अप्लाई करें और 2-3 मिनट तक मालिश करें। इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। एलोवेरा जेल त्वचा पर जमी सारी गंदगी को आसानी से निकाल लेगा। एलोवेरा जेल त्वचा को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करता है।

  • कच्चा दूध का इस्तेमाल करें

कच्चा दूध एक नेचुरल क्लींजर है और नेचुरल मॉइस्चराइजर भी है जो स्किन को साफ करने के साथ ही उसे जरूरी नमी भी देता है। ऐसे में चेहरे पर दूध लगाया जा सकता है। इसके लैक्टिक एसिड खासतौर से त्वचा को फायदा देते है।

  •  गुलाब जल का इस्तेमाल करें

ऑफिस से घर आने के बाद आप चाहें तो गुलाब जल का उपयोग भी कर सकते हैं। आप चेहरे पर गुलाब जल को स्प्रे करें। यह त्वचा का निखार बढ़ाता है। आप गुलाब जल का इस्तेमाल क्लींजर और टोनर के तौर पर कर सकते हैं। गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट करता है। अगर आप नियमित रूप से चेहरे पर गुलाब जल लगाएंगे तो इससे त्वचा की रंगत भी साफ होगी।

  • बेसन का इस्तेमाल करें

ऑफिस से घर आने के बाद आप बेसन का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें और इसमें दही मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 2-3 मिनट तक धीरे-धीरे स्क्रब करें। बेसन त्वचा का निखार बढ़ाता है और रंगत को भी साफ करता है। बेसन त्वचा के दाग-धब्बों और झाइयों को भी कम करता है। अगर आप घर पर बेसन से फेस क्लींजिंग करेंगे तो स्किन नेचुरली ग्लो करेगी।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें