पेडिक्योर करती महिला (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

गर्मियों में फटी एड़ियां और जिद्दी टैनिंग होगी साफ! घर पर सिर्फ 15 मिनट करें ये आसान पेडिक्योर

Foot Care Tips: गर्मियों में पैरों की देखभाल न करने से फटी एड़ियां, टैनिंग और रूखापन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में महंगे पार्लर जाने की बजाय आप घर पर ही आसान तरीके से पेडिक्योर कर सकते हैं।

प्रीति शर्मा

Home Pedicure: बदलते मौसम के साथ ही पैरों की शामत आ जाती है। दिन भर जूतों में बंद रहने के कारण पसीना, धूल और बैक्टीरिया फंगल इन्फेक्शन का कारण बनते हैं। अगर आप भी पैरों की बदबू या खुजली से शर्मिंदा होते हैं तो आयुर्वेद के ये आसान उपाय आपके पैरों को चिलचिलाती गर्मी में भी बेबी सॉफ्ट और फ्रेश रखेंगे।

इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है सुबह ठंड और दोपहर में झुलसाने वाली गर्मी। इस उमस भरे माहौल में हमारे पैर सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। पसीने और बंद जूतों के कारण पैरों में जलन, खुजली और दुर्गंध जैसी समस्याएं घर करने लगती हैं। ऐसे में थोड़ी सी सावधानी बरतकर आप सही फुटवियर के बिना भी घर पर स्वस्थ पैर पा सकते हैं।

नीम

आयुर्वेद में नीम को त्वचा का सबसे बड़ा रक्षक माना गया है। गर्मियों में पैरों के इन्फेक्शन से बचने के लिए नहाने के पानी में नीम की पत्तियां या नीम के तेल की कुछ बूंदें मिलाएं। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण न केवल गंदगी साफ करते हैं बल्कि पसीने से होने वाले सूक्ष्म कीटाणुओं को भी खत्म करते हैं।

नमी है फंगस की सबसे बड़ी दोस्त

अक्सर लोग नहाने के बाद शरीर तो पोंछ लेते हैं लेकिन पैरों की उंगलियों के बीच के हिस्से को गीला छोड़ देते हैं। यही नमी फंगल इन्फेक्शन की असली जड़ है। याद रखें गीले पैरों में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। इसलिए पैरों को तौलिये से अच्छी तरह सुखाएं और संभव हो तो थोड़ी देर उन्हें हवा या हल्की धूप लगने दें।

फुटवियर का चुनाव

गर्मियों में बहुत टाइट या सिंथेटिक मटेरियल वाले जूते पहनने से बचें। ऐसे फुटवियर चुनें जिसमें हवा का संचार आसानी से हो सके। कॉटन के मोजे पहनना और समय-समय पर जूतों को धूप दिखाना पसीने की बदबू को रोकने का सबसे सरल तरीका है।

किचन में छिपा है नेचुरल स्क्रब

पैरों पर जमा डेड स्किन बैक्टीरिया का घर होती है। इसे हटाने के लिए आपको महंगे स्क्रब खरीदने की जरूरत नहीं है। इसके लिए थोड़ी सी शक्कर यानी चीनी में नारियल तेल मिलाएं। इस मिश्रण से हफ्ते में एक बार पैरों की हल्के हाथों से मालिश करें। यह न केवल मृत त्वचा को हटाएगा बल्कि नारियल तेल पैरों को मखमली कोमलता भी देगा और रक्त संचार बेहतर करेगा।

नियमित सफाई और सही फुटवियर अपनाकर आप न केवल पैरों की खूबसूरती बरकरार रख सकते हैं बल्कि गंभीर त्वचा रोगों से भी बच सकते हैं। इस गर्मी अपने पैरों को भी वही देखभाल दें जो आप अपने चेहरे को देते हैं।

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान