आज नजर आएगा स्ट्रॉबेरी मून (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

आज की रात आसमान में नजर आएगा 'स्ट्रॉबेरी मून' का नजारा, जानिए किन-किन शहरों में आएगा नजर

आज 11 जून का दिन भी सबसे खास दिन में से एक है जहां पर आज जून की आखिरी पूर्णिमा के दिन स्ट्रॉबेरी मून नजर आने वाला है। यहां पर यह माइक्रो मून कहलाएगा। यह नजारा अब अगली बार चांद पर 2043 में ही नजर आएगा।

दीपिका पाल

Strawberry Moon 2025: दुनियाभर में वैसे कई खगोलीय घटनाएं घटित होती है जिसका प्रमाण किसी ना किसी रूप में सामने आता रहता है। आज 11 जून का दिन भी सबसे खास दिन में से एक है जहां पर जून माह की आखिरी पूर्णिमा के दिन स्ट्रॉबेरी मून नजर आने वाला है। यहां पर यह माइक्रो मून कहलाएगा। वहीं पर पृथ्वी से थोड़ा अधिक दूर होने के कारण सामान्य से थोड़ा छोटा और धुंधला भी दिखाई देगा। बताया जाता है कि, यह नजारा अब अगली बार चांद पर 2043 में ही नजर आएगा, यानी यह मौका आपके लिए एक दुर्लभ अनुभव हो सकता है। जानिए इस स्ट्रॉबेरी मून के बारे में सब जानकारी...

जानिए क्या होता हैं स्ट्रॉबेरी मून

आपको यहां पर स्ट्रॉबेरी मून की व्याख्या करते हुए बताते चलें तो, चांद का रंग आज स्ट्रॉबेरी के रंग की तरह नजर आएगा। यहां पर इसके 'माइक्रो मून' और 'मेजर लूनर स्टैंडस्टिल' की वजह से भी खास बताया जा रहा है। इसे लेकर बताया जाता हैं कि, स्ट्रॉबेरी मून का नाम अमेरिकी आदिवासी परंपराओं से जुड़ा होता है। कहते हैं कि, जब जून में स्ट्रॉबेरी की कटाई की शुरुआत इसी पूर्णिमा के बाद होती थी. इस वर्ष चंद्रमा पृथ्वी से सबसे अधिक दूरी पर होगा, जिसके कारण यह सामान्य से छोटा और नीचा दिखेगा।

भारत में किन शहरों में आएगा नजर

आपको बताते चलें कि, स्ट्रॉबेरी मून की स्थिति में जून फुल मून की तरह नजर आएगा। यहां पर स्ट्रॉबेरी मून की स्थिति को लेकर कहा गया है कि, इस घटना के कारण चंद्रमा की रोशनी में एक सुनहरी, गर्म चमक देखने को मिल सकती है। वहीं पर भारत में स्ट्रॉबेरी मून को 11 जून की शाम सूर्यास्त के बाद दक्षिण-पूर्व दिशा में देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि, यहां पर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों में यह दृश्य रात 7 बजे के बाद दिखाई देगा। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी मून 11 जून, 2025 को सुबह 03.44 बजे (अमेरिका के समयानुसार) नजर आएगा और भारत में 1:15 बजे से नजर आने लगेगा. अगर आप इस अद्भुत नजारे को अच्छी तरह देखना चाहते हैं, तो शहर की रोशनी से दूर किसी खुले और कम प्रदूषण वाले स्थान पर जाना बेहतर रहेगा।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए