लाइफस्टाइल

अपने हाथों से बनाएं जायकेदार 'सोया चाप', जानिए इसकी आसान रेसिपी

वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: अगर आपको बहुत मसालेदार खाने का मन है जिसका स्वाद नॉन वेज को टक्कर देना हो तो 'सोया चाप' (Soya Chaap Recipe) ट्राई कर सकते हैं। प्रोटीन से भरपूर सोया चाप मसाला को लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर खाया जा सकता हैं। वैसे तो, मार्केट में कई तरह की सोया चाप लोगों को मिलती हैं, जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं। सोया चाप (Soya Chaap Recipe) पूरी तरह से शाकाहारी डिश है, जिसे आप रोटी, पराठे के साथ खा सकते हैं। आइए जानें इसकी सिंपल रेसिपी-

सामग्री

सोयाबीन चाप स्टिक्स- 4

बारीक कटा प्याज- 1

बारीक कटा टमाटर- 1

बारीक कटी अदरक- 1 चम्मच

बारीक कटा लहसुन-  5 कली

बारीक कटी हरी मिर्च-  2

हल्दी पाउडर- आधा चम्मच

धनिया पाउडर- 2 छोटे चम्मच

गरम मसाला- आधा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच

बड़ी इलायची- 2

जीरा- 1 छोटी चम्मच

स्वादानुसार नमक

ऑयल

बनाने की विधि

  • चाप बनाने के लिए सबसे पहले सोयाबीन चाप स्टिक्स को थोड़ा मुलायम होने के लिए गर्म पानी में डाल लें।
  • करीब 1 घंटे बाद चाप को दबाकर पानी से निकाल लें और ऑयल में हल्का सा फ्राई करें।
  • अब दूसरे पैन में ऑयल डालें, इसमें जीरा और बड़ी इलायची डालें। अब आपको इसमें प्याज, लहसुन और अदरक डालकर भूनना है।
  • प्याज के गोल्डन होने पर टमाटर, हरी मिर्च और हल्दी डाल दें।
  • टमाटर पकने लगे तो इसमें लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर तेल छोड़ने तक भूनें।
  • अब सभी चीजों को ठंडा करके मिक्सर में अच्छी तरह से पीस लें।
  • फिर से पैन में ऑयल डालें और ग्रेवी के लिए तैयार पेस्ट को पैन में डालकर तेल छोड़ने तक भूनें।
  • अब इसमें फ्राई की हुई सोयाबीन चाप स्टिक डालना है। आप चाहें तो इन्हें 2 हिस्सों में काट सकते हैं।
  • अब पैन को ढककर 5-7 मिनट तक चाप के ग्रेवी में पकाएं।

INDIA Alliance Protest Live: सांसदों का पैदल जंतर-मंतर मार्च; पुलिस से झड़प, कई कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना