लाइफस्टाइल

पैसों की है तंगी? दीपावली के पहले घर के बाहर फेंके ये अशुभ चीजें, होगी धन की वर्षा

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: जल्द ही दिवाली आने वाली है। ऐसे में अब सबके घरों में साफ सफाई की शुरुआत हो चुकी है। लोग दीपावली की तैयारियों में जुट गए है। ऐसे में हम घर की पेंटिंग करते है साथ ही खूबसूरती से अपना घर सजाते भी है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ चीजों को घर में रखना बहुत अशुभ माना जाता है। इन चीजों को घर के बाहर निकलना बेहद जरुरी है। 

इस वजह से होती है पैसों की कमी 

आपको बता दें कि जिस घर में ये अशुभ चीजें होती है वहां धन की देवी माता लक्ष्मी वास नहीं करती है और नहीं उन पर प्रसन्न होती है। ऐसे में उस घर में हमेशा धन की कमी बनी रहती है और कितना भी धन आ जाए लेकिन वह आते ही खर्च हो जाता है और घर में दरिद्रता आती है। इसलिए घर में रखे कुछ अशुभ चीजों को घर के बाहर निकालना बेहद जरुरी होता है। आईये जानते है कौन-कौन सी चीजों को अशुभ माना जाता है जिसे दिवाली के पहले घर के निकालना बहुत जरूरी है... 

1. बंद घड़ी को घर से हटाएं 

आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रुकी हुई घड़ी (बंद घड़ी) रखना बेहद अशुभ माना जाता है। साथ ही चलती हुई घड़ी को सुख और तरक्की का प्रतीक माना जाता है। अगर आपके घर में कोई बंद या टूटी हुई घड़ी हो तो उसे दीपावली से पहले घर से हटा दें। ताकि आपको घर में भी सुख-समृद्धि का आवास हो। 

2. टूटे हुए बर्तन 

जैसे घर में बंद घड़ी रखना अच्छा नहीं माना जाता ठीक उसी तरह टूटे-फूटे बर्तन घर में रखना वास्तु शास्त्र के अनुसार बहुत अशुभ होता है। इसलिए आप भी दिवाली से पहले अपने घर में रखे टूटे बर्तन हटा दें। वरना माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और घर में दरिद्रता आ सकती है।

3. टूटी हुई मूर्तियां

ये बात शायद हम सब जानते है फिर भी कई लोग बात नजरअंदाज करते है, वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में टूटी हुई मूर्ति बिल्कुल भी नहीं रखें। दिवाली से पहले आप जांच कर लें कि कहीं आपके घर में रखी भगवान की कोई मूर्ति टूटी तो नहीं है। अगर आपके घर में ऐसा है तो उसे हटा दें और घर में भगवान की नई मूर्ति स्थापित करें। ये आपके और आपके परिवार के लिए शुभ होगा और घर में प्रसन्नता बनी रहेगी।

4. टूटा हुआ फर्नीचर 

यह आपको पता है होगी लेकिन आपको बता दें कि वास्तु के मुताबिक, घर में टूटा हुआ फर्नीचर रखना अशुभ होता है। इतना ही नहीं बल्कि इससे घर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में अगर आपके घर में अगर कोई टेबल, कुर्सी या बेड टूटा हुआ अलावा कोई भी टूटा हुआ फर्नीचर है तो उसे तुरंत घर से बाहर निकाल दें। इसके अलावा यह बात भी ध्यान रखिये कि घर का फर्नीचर हमेशा सही स्थिति में ही होना चाहिए।

5. टूटा हुआ कांच

बता दें कि घर में टूटा हुआ कांच या तड़का हुआ कांच रखना भी बहुत अशुभ होता है। दीपावली के पहले अगर आपके घर में कोई टूटा बल्ब, टूटा फेस मिरर और कांच की कोई अन्य टूटी हुई चीज हो तो उसे तुरंत हटा दें। ऐसा कहा कि टूटे हुए कांच से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

6. फटे-पुराने जूते चप्पल

साथ ही यह भी ध्यान रखिये कि इस बार दिवाली की सफाई में घर में रखे फटे-पुराने जूते चप्पल बाहर कर दें। फटे चप्पल और जूते घर में नकारात्मक ऊर्जा (नेगेटिव एनर्जी) फैलाते हैं। इसलिए इन्हे घर से बाहर निकालना बेहद जरुरी है। 

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट