Sama Kheer Recipe: सामा चावल की खीर एक स्वादिष्ट, पेट के लिए हल्की और पौष्टिक भारतीय मिठाई है। इसे दूध, चीनी, इलायची और ड्राई फ्रूट्स के साथ बनाया जाता है। ग्लूटेन-फ्री होने के कारण यह व्रत के दौरान खाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प मानी जाती है। सावन सोमवार, नवरात्रि, एकादशी या किसी भी व्रत-उपवास में सामा का खीर एक अच्छा और फीलिंग ऑप्शन हो सकता है। इसे बनाना बेहद आसान है। आइए जानते है इसे बनाने का तरीका।
सामा चावल (धोकर 30 मिनट भिगोए हुए)
1 कप
दूध
1 लीटर
चीनी
1 कप (स्वादानुसार)
इलायची पाउडर
½ छोटा चम्मच
घी
2 बड़े चम्मच
कटे हुए बादाम, काजू, पिस्ता
आवश्यकता अनुसार
सामा चावल को अच्छी तरह धोकर लगभग 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें।
एक भारी तले की कड़ाही में घी गर्म करें। भीगे हुए सामा चावल डालकर 2-3 मिनट तक हल्का भून लें।
अब इसमें दूध डालें और मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। जब चावल पूरी तरह नरम हो जाएं, तब चीनी और इलायची पाउडर डालकर 8-10 मिनट तक पकाएं, ताकि खीर गाढ़ी हो जाए।
ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर गार्निश करें। इसे गर्म या ठंडा, दोनों तरह से परोस सकते हैं।
सामा चावल को पहले से भिगोने से यह जल्दी पकता है।
यदि व्रत के लिए बना रहे हैं, तो मिठास थोड़ा कम रखें।
अधिक रिच स्वाद के लिए थोड़ा मावा या कंडेंस्ड मिल्क भी डाल सकते हैं।
खीर को धीमी आंच पर पकाने से स्वाद बेहतर आता है।
खीर को एयरटाइट कंटेनर में भरकर 2-3 दिन तक फ्रिज में रखकर इसका आनंद लिया जा सकता है।
पोषक तत्व
मात्रा
कैलोरी
484 kcal
कार्बोहाइड्रेट
58 g
प्रोटीन
12 g
वसा
23 g
फाइबर
1 g
कैल्शियम
311 mg
फॉस्फोरस
274 mg
मैग्नीशियम
45 mg
आयरन
2 mg
जिंक
1 mg
विटामिन C
6 mg
फोलेट
31 mcg
सेलेनियम
6 mcg
सामा के चावल ग्लूटेन फ्री होते हैं और इसमें मौजूद कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा देता है। साथ ही यह पचने में आसान होता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और आयरन इसे फलाहारी उपवास के लिए परफेक्ट बनाते हैं। इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है।