रकिंग एक्सरसाइज फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Rucking Fitness Trend: सिर्फ चलने से नहीं बनेगी बात! पीठ पर वजनदार बैग लेकर चलने का नया फिटनेस ट्रेंड क्या है?

New Fitness Trend: फिटनेस की दुनिया में रकिंग एक्सरसाइज तेजी से चर्चा में है। इसमें पीठ पर वजनदार बैग लेकर वॉकिंग की जाती है। जानें इसके फायदे, शुरुआत करने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां।

रीता राय सागर

Highlights:

  • रकिंग में सामान्य वॉकिंग के दौरान पीठ पर वजनदार बैग कैरी किया जाता है, जिससे एक्सरसाइज की इंटेंसिटी बढ़ती है।

  • यह कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस, मांसपेशियों की ताकत और स्टैमिना बेहतर करने में मदद करता है।

  • गलत तरीके या जरूरत से ज्यादा वजन उठाने पर चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है।

Rucking Exercise Benefits: फिट रहने के लिए लोग वॉकिंग, रनिंग और जिम जैसी अलग-अलग एक्टिविटीज करते हैं, लेकिन इन दिनों एक अलग तरह का फिटनेस ट्रेंड चर्चा में है, जिसे रकिंग एक्सरसाइज कहते हैं। इसमें आपको सिर्फ चलना होता है, लेकिन पीठ पर एक वजनदार बैग लेकर। यह एक्सरसाइज सुनने में आसान हो सकता है, लेकिन यह सामान्य वॉकिंग से अलग है। इसमें शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

क्या है रकिंग एक्सरसाइज?

रकिंग का मतलब है वजनदार बैकपैक लेकर एक तय दूरी तक चलना। इसकी शुरुआत मिलिट्री ट्रेनिंग से हुई थी, जहां सैनिकों को पीठ पर सामान लेकर लंबी दूरी तय करने का अभ्यास कराया जाता था। अब इसे एक फिटनेस एक्टिविटी के तौर पर भी अपनाया जा रहा है। इसमें वजन, चलने की दूरी और समय के आधार पर वर्कआउट की इंटेंसिटी तय होती है।

रकिंग के फायदे

इस एक्सरसाइज में वजन लेकर चलने से शरीर को सामान्य वॉकिंग के मुकाबले ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे हार्ट रेट बढ़ता है और कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस बेहतर होता है। इसके अलावा पैरों, कूल्हों और पीठ की मांसपेशियां भी एक साथ काम करती है। नियमित अभ्यास से मांसपेशियों की ताकत, स्टैमिना और शारीरिक सहनशक्ति बेहतर होती है।

शुरुआत कैसे करें?

अगर आप रकिंग शुरू करना चाहते हैं तो पहले बिना वजन के 30 मिनट तक आराम से चलने की क्षमता विकसित करें। इसके बाद हल्के वजन से ब्रिस्क वॉकिंग की शुरुआत करें। करीब 2 से 2.5 किलो वजन वाला बैग लेकर 15-20 मिनट चल सकते हैं। शुरुआत में हफ्ते में 1-2 बार अभ्यास करें और धीरे-धीरे समय व वजन बढ़ाएं।

रकिंग एक्सरसाइज के लिए ऐसा बैग चुनें जिसकी स्ट्रैप मजबूत और आरामदायक हों। वजन को बैग में अच्छी तरह सेट करें, ताकि चलते समय वह इधर-उधर न हिले। चलते समय पीठ सीधी रखें और कंधों को आगे की ओर न झुकाएं।

Exclusive: पासपोर्ट विवाद पर भड़के अभिजीत दीपके, PM की डिग्री का उठाया मुद्दा; रांका ने भी सरकार को घेरा

न रनवे न एयरपोर्ट, फिर भी उतर गए सेना के 4 विमान? गडकरी के VIDEO ने चौंकाया, जानें क्या है माउंटेन ईगल्स मिशन

26-27-28-29 नवंबर 2008 को पूरा भारत रोया, पाकिस्तान हंसा! अजमल कसाब मुंबई कैसे पहुंचा?

Shivangi Singh Wedding Photos: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में क्या-क्या हुआ? देखें खास तस्वीरें

झारखंड को हर साल 13,000 करोड़ का नुकसान, हेमंत सोरेन ने MMDR के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें क्या है पूरा मामला