सिर्फ 2 किलोमीटर की ब्रिस्क वॉक देती है सेहत के अनगिनत लाभ, जानकर रह जाएगें दंग

अगर आप अपने डेली रूटीन में सुबह के समय में 2 किलोमीटर चलने के लिए समय निकाल लेते है तो आपको ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इस स्थिति में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से हो पाता है या इसमें सुधार आता है।
Brisk walk, Health Benefits
ब्रिस्क वॉक करने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Brisk Walk Benefits:आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अनियमित जीवनशैली और खराब खानपान का असर सेहत पर पड़ता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर के मामले बढ़ने लगते है जिसके लिए इलाज खोज पाना संभंव नहीं हो पाता। इसके अलावा लोगों की सेहत पर प्रदूषण भी असर डाल रहा है दिल्ली जैसे बड़े शहरों में लोग इसकी वजह से सुबह की सैर नहीं कर पा रहे है। इसके लिए आज हम आपको ऐसी ही एक ब्रिक्स वॉक के बारे में बता रहे है जो सेहत के लिए अच्छी होती है। ब्रिक्स वॉक यानि रोजाना 2 किलोमीटर की सैर के फायदे। चलिए जानते है इसे करने से सेहत को इससे क्या मिलता है।

नियमित ब्रिक्स वॉक करने के फायदे

यहां पर अगर आप नियमित तौर पर रोजाना 2 किलोमीटर की सैर यानि ब्रिक्स वॉक करते हैं तो, आपको शरीर में कई सारे फायदे मिलते है जो इस प्रकार है...

1- ब्लड प्रेशर करें कंट्रोल

अगर आप अपने डेली रूटीन में सुबह के समय में 2 किलोमीटर चलने के लिए समय निकाल लेते है तो आपको ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इस स्थिति में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से हो पाता है या इसमें सुधार आता है।

2- दिल के खतरे को करता है कम

अगर आप दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए रोजाना ब्रिस्क वॉक कर सकते है। इसमें ही अगर आप रोजाना 2 किलोमीटर पैदल चलते है तो, दिल और फेफड़े दोनों के स्वास्थ्य को फायदा मिलता है. ऐसा करने से हमारा स्टेमिना भी बढ़ता है. इसलिए हमें रोजाना कम से कम 2 किलोमीटर की ये सैर करनी चाहिए।

3-वजन को करता हैं कंट्रोल

अगर आप शरीर के बढ़े हुए वजन से परेशान है तो आप हफ्ते में कम से कम 5 बार ब्रिस्क वॉक का तरीका अपना सकते है इसे नियमित रुटीन में करने से वजन कंट्रोल या वेट लॉस जैसे समस्याएं नहीं होती है। कहते हैं कि, वॉकिंग करने से आपके शरीर की एक्सट्रा कैलोरी बर्न होती है इसके कई सारे फायदे मिलते है।

4-जोड़ों में बनी रहेगी फ्लेक्सिबिलिटी

यहां पर अगर आप अच्छी सेहत के लिए 2 किलोमीटर की ब्रिस्क वॉक करने के लिए समय निकालते है तो, आपको यूरिक एसिड का बढ़ना या गठिया समेत दूसरी समस्याओं का खतरा कम होता है। इसके लिए समस्या बढ़े नहीं इसका ख्याल रखते हुए वॉक करनी चाहिए।

ब्रिक्स वॉक में रखें इन बातों का ध्यान

यहां पर अगर आप ब्रिक्स वॉक करने के दौरान इन बातों का ध्यान रखते हैं तो काफी अच्छा होता है, जो इस प्रकार है...

1-वॉकिंग करने जा रहे है तो आपको सही फुटवियर चुनना चाहिए। यहां पर स्टाइल वाले फुटवियर अगर आप पहनते हैं तो, पूरे दिन थकान या पैरों में दर्द रहता है।

2-अगर आप फिजिकली फिट नहीं है तो वॉकिग के लिए किसी प्रकार का दबाव नहीं डाले। इसके लिए आप यहां अपनी बॉडी को अंटेशन पे करें और जब भी रेस्ट की जरूरत हो तो बॉडी को जरूर आराम दें।

3-अगर आपके शहर में प्रदूषण का स्तर तेज है तो आप मास्क लगाना नहीं भूलें अगर आप प्रदूषण की चपेट में आते है तो सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।