रोटी की टिक्की कइ रेसिपी  
लाइफस्टाइल

बासी रोटी फेंकें नहीं, इससे बनाएं स्वादिष्ट 'रोटी टिक्की', जानिए इसकी आसान रेसिपी

वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: बासी रोटी  खाना किसी को पसंद नहीं होता। ज्यादातर लोग गर्म-गर्म और फूली हुई नर्म रोटियां ही खाना पसंद करते हैं। लेकिन, रात में अक्सर रोटियां बच जाती हैं, जिन्हें बाद में फेंकने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता। लेकिन आज आपकी परेशानी हल करते हुए आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिनके जरिए आप बची हुई रोटियों का दोबारा से इस्तेमाल कर सकते हैं। रात में बची हुई रोटियों से आप रोटी टिक्की ( Roti Tikki Recipe ) बना सकते हैं। तो आइए जानें इसे बनाने की विधि के बारे में-

सामग्री

बची हुई रोटियां - 3-4

आलू - 3-4(उबले हुए)

अदरक का पेस्ट - 2-3 चम्मच

हरी मिर्च - 1-2

चाट मसाला - 1/2 चम्मच

नमक - स्वादानुसार

हरा धनिया - जरूरत अनुसार

लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच

बारीक कटा प्याज - 1 कप

नींबू - 1

तेल - जरूरत अनुसार

बनाने की विधि

सबसे पहले रोटियों को तोड़कर इन्हें मिक्सी में पीस लें।

फिर इनका पाउडर तैयार कर लें।

अब इस पाउडर में उबला हुआ आलू मिलाएं। जरुरत के अनुसार, मिश्रण में अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च, चाट मसाला, नमक, हरा धनिया, थोड़ी सी लाल मिर्च पाउडर और बारीक कटा प्याज डालें।

सारे मिश्रण में नींबू मिलाकर इसे अच्छी तरह से मिला लें। अब तैयार किए हुए मिश्रण से छोटी-छोटी टिक्कियां बनाएं।

तैयार की हुई टिक्कियों को तवे पर हल्के तेल की मदद से सेंक लें।

जब टिक्कियां दोनों और से ब्राउन हो जाएं तो सॉस और चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG