गणतंत्र दिवस परेड (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

Republic Day 2026: परेड देखने का प्लान है? तो बैग में बिल्कुल न रखें ये चीजें, पढ़ लें जरूरी नियम

Republic Day: हर साल गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। सुरक्षा कारणों से इस दौरान कई सख्त नियम लागू किए जाते हैं जिनकी अनदेखी करने पर एंट्री से रोका जा सकता है।

प्रीति शर्मा

Republic Day Parade Banned Items: देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कर्तव्य पथ पर होने वाली भव्य परेड को देखने के लिए लाखों की भीड़ जुटती है। लेकिन सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच कई ऐसी साधारण चीजें हैं जिन्हें अंदर ले जाना पूरी तरह वर्जित है। आपकी एक छोटी सी भूल आपका मजा किरकिरा कर सकती है।

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए दिल्ली पुलिस ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अगर आप भी परेड देखने का पास या टिकट लेकर कर्तव्य पथ (पुराना नाम राजपथ) जा रहे हैं तो यह जान लेना बेहद जरूरी है कि सुरक्षा घेरे के अंदर किन चीजों को ले जाने की अनुमति नहीं है। अक्सर लोग अनजाने में रोजमर्रा की चीजें साथ ले जाते हैं जिन्हें चेकिंग पॉइंट पर ही रुकवा दिया जाता है।

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और एक्सेसरीज

परेड स्थल के अंदर किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना मना है। इसमें मोबाइल फोन के अलावा डिजिटल डायरी, टैबलेट, लैपटॉप, और कैमरा शामिल हैं। इसके साथ ही चार्जर, पावर बैंक, हेडफोन और ब्लूटूथ ईयरफोन को भी सुरक्षा घेरे के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। स्मार्टवॉच पहनकर जाने से भी बचें क्योंकि कई बार चेकिंग के दौरान इन्हें उतरवा दिया जाता है।

खाने-पीने का सामान और बोतल

सुरक्षा कारणों से पानी की बोतल अंदर ले जाना सख्त मना है। इसके अलावा किसी भी तरह का खाने का सामान, लंच बॉक्स, थर्मस, कोल्ड ड्रिंक या जूस के कैन भी प्रतिबंधित हैं। हालांकि दर्शकों के लिए अंदर पीने के पानी की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जाती है।

ज्वलनशील और नुकीली वस्तुएं

माचिस, लाइटर, सिगरेट या किसी भी तरह के ज्वलनशील पदार्थ के साथ एंट्री नहीं मिलेगी। इसके अलावा पेन, चाकू, कैंची, ब्लेड या कोई भी नुकीली वस्तु ले जाना कानूनन अपराध माना जा सकता है।

सिक्कों और रिमोट वाली चाबियों से बचें

हैरानी की बात यह है कि सुरक्षा चेकिंग के दौरान अक्सर सिक्कों (Coins) को भी बाहर रखवा दिया जाता है क्योंकि मेटल डिटेक्टर में इनसे अलार्म बजने की संभावना रहती है। इसके अलावा अपनी कार या बाइक की रिमोट वाली चाबियां ले जाने से भी बचें क्योंकि इन्हें भी कुछ सुरक्षा बिंदुओं पर प्रतिबंधित किया जा सकता है।

परेड का आनंद लेने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप अपने साथ केवल अपना टिकट/पास और एक सरकारी पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) लेकर जाएं। अन्य सभी सामान घर या अपनी गाड़ी में ही छोड़ दें ताकि आपको गेट पर किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां