तिरंगा रेसिपी (सौ. एआई) 
लाइफस्टाइल

Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर बच्चों के लंच बॉक्स में पैक करें ये तिरंगा रेसिपी, बोरिंग खाना बनेगा मजेदार

Republic Day Recipes: गणतंत्र दिवस बच्चों के लिए देशभक्ति से जुड़ने का एक खास मौका होता है। ऐसे में अगर उनके लंच बॉक्स में तिरंगे रंग की हेल्दी और क्रिएटिव रेसिपी शामिल की जाए।

प्रीति शर्मा

Tricolour Food Ideas: गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को देशभर में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व का अवसर होता है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भर के स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और देशभक्ति के उत्सव की धूम रहती है। इस खास दिन पर बच्चे न केवल अच्छे कपड़े पहनकर स्कूल जाते हैं बल्कि उनके लंच बॉक्स में भी कुछ विशेष होना चाहिए।

अगर आप भी बच्चे के लिए गणतंत्र दिवस पर कुछ खास बनाने का प्लान कर रही हैं तो कुछ तिरंगा रेसिपी ट्राई कर सकती हैं। इन रेसिपी को देखकर बच्चे भी मजे से लंच बॉक्स को खाली करके वापस लौटेंगे। यदि आप इस बार अपने बच्चे के लिए बोरिंग लंच के बजाय कुछ रचनात्मक और हेल्दी प्लान कर रहे हैं तो तिरंगा रेसिपीज से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।

ट्राई कलर इडली

इडली एक बेहतरीन साउथ इंडियन डिश है जिसे बच्चे बड़े चाव से खाते हैं। इसे तिरंगा बनाने के लिए साधारण बैटर को तीन भागों में बांटें। एक भाग में सफेद रहने दें दूसरे में पालक प्यूरी मिलाकर हरा और तीसरे में गाजर की प्यूरी मिलाकर नारंगी रंग तैयार करें। सांचों में तीनों रंगों को क्रम से भरकर स्टीम करें। यह इडली फाइबर और विटामिन से भरपूर होगी।

ट्राई कलर ढोकला

गुजरात का मशहूर ढोकला भी तिरंगे के रंग में ढाला जा सकता है। इसके लिए बेसन के घोल में हल्दी (पीला/नारंगी), पालक पेस्ट (हरा) और सादा सफेद बैटर इस्तेमाल करें। इसे लेयर वाइज स्टीम करने पर यह बिल्कुल राष्ट्रीय ध्वज जैसा खूबसूरत और स्पंजी बनता है।

तिरंगा पुलाव

चावल बच्चों की पहली पसंद होते हैं। तिरंगा पुलाव बनाने के लिए आप केसरिया रंग के लिए गाजर या टमाटर की प्यूरी और हरे रंग के लिए मटर या पालक के पेस्ट का उपयोग कर सकते हैं। सफेद चावल के साथ इन तीनों को मिलाकर हल्का फ्राई करें। यह लंच बॉक्स में बहुत ही प्रीमियम लुक देता है।

ट्राई कलर चीला

बेसन का चीला झटपट बनने वाला नाश्ता है। इसके बैटर को तीन कटोरियों में बांटकर उसमें प्राकृतिक सब्जियां मिलाएं। तवे पर तीनों रंगों के बैटर को तिरंगे के आकार में फैलाकर सेंकें। इसे केचप या हरी चटनी के साथ पैक करें।

ये रेसिपीज न केवल बच्चों को खाने की ओर आकर्षित करती हैं बल्कि उन्हें राष्ट्रीय प्रतीकों और रंगों के प्रति जागरूक करने का भी एक बेहतरीन माध्यम हैं। इस गणतंत्र दिवस अपने किचन को देशभक्ति के रंगों में रंगें और बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाएं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान