File Photo  
लाइफस्टाइल

कच्चा प्याज स्किन के लिए भी है बड़ा फायदेमंद, एंटी-एजिंग का करता है काम

नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: गर्मियों में लू से बचने से लेकर खाने का स्वाद बढ़ाने तक के लिए कच्चे प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। भारतीय रसोई तो कच्चे प्याज के बिना अधूरी सी लगती है। आपने आज तक कच्चे प्याज को खाने के कई फायदे सुने होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कच्चे प्याज को सिर्फ खाने से ही नहीं बल्कि त्वचा पर रगड़ने से भी कई गजब के फायदे मिलते हैं। आइए जानें ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में।

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्याज को घिसकर इसका रस निकालकर उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। इस घोल में एक कॉटन बॉल डुबोएं और अपनी गर्दन और चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। सप्ताह में कम से कम तीन बार इस घोल का प्रयोग करें।

प्याज में मौजूद क्वेरसेटिन और अन्य सल्फर युक्त फाइटोकेमिकल्स जैसे घटक मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से निपटने में मदद करते हैं, जिससे उम्र बढ़ने के संकेतों में देरी (anti-aging) होती है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, साइनस और नोज कंजेशन से राहत पाने के लिए एक मध्यम आकार के प्याज को कटोरे में काटकर इसकी भाप लें। इससे कंजेशन से राहत मिलती है।

 प्याज में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण त्वचा को संक्रमित होने से बचाकर उपचार को बढ़ावा दे सकते हैं। अगर खाना बनाते समय आपकी उंगली जल जाती है, तो प्याज रगड़ लें, आपको आराम मिलेगा।

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, प्याज के रस में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाने से डार्क स्पॉट और पिगमेंटेशन से छुटकारा मिलता है।

नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे से लेकर स्मृति ईरानी तक...इन नेताओं को मिला बड़ी जिम्मेदारी

पीएम मोदी से मिले सीएम देवेंद्र फडणवीस, डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स और केंद्र-राज्य समन्वय पर हुई चर्चा

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

आंध्र प्रदेश को मिला एक और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भोगापुरम एयरपोर्ट से आज रात से शुरू होंगी उड़ानें

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED की जांच पर लगी रोक