रोजे के दौरान रखी खाने की चीजें (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

Ramadan 2026: रोजा खोलने के बाद महसूस होती है कमजोरी और एसिडिटी? इफ्तार में पिएं ये 6 हेल्दी ड्रिंक्स

Iftar Healthy Drinks: रोजा रखने के बाद शरीर में कमजोरी, डिहाइड्रेशन और एसिडिटी महसूस होना आम बात है। ऐसे में इफ्तार के समय सही खानपान और हेल्दी ड्रिंक्स का चुनाव बेहद जरूरी हो जाता है।

प्रीति शर्मा
दिनभर खाली पेट रहने के बाद हमारे पाचन तंत्र को बहुत ही हल्के शुरुआत की जरूरत होती है। इफ्तार के वक्त अगर आप सीधे ठंडी कोल्ड ड्रिंक्स या कैफीन लेते हैं तो यह पेट में गैस और कमजोरी का कारण बन सकता है। प्राकृतिक चीजों से बनी ड्रिंक शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को बनाए रखती है।
खजूर और दूध का शेक: सुन्नत के मुताबिक खजूर से रोजा खोलना सबसे बेहतर है। खजूर को दूध में भिगोकर बनाया गया शेक फाइबर और नेचुरल शुगर का बेहतरीन स्रोत है जो कमजोरी को तुरंत खत्म करता है।
नारियल पानी: यह इलेक्ट्रोलाइट्स का पावरहाउस है। रोजे के दौरान होने वाली पानी की कमी को पूरा करने के लिए नारियल पानी से बेहतर कुछ नहीं है। अगर आप बाहर हैं तो नारियल पानी से बेहतर कुछ नहीं है।
नींबू पानी और पुदीना: विटामिन-सी से भरपूर नींबू पानी पाचन में सुधार करता है। इसमें पुदीने की पत्तियां मिलाने से पेट को ठंडक मिलती है और एसिडिटी की समस्या नहीं होती। इससे आपके दिमाग को ठंडक मिलेगी।
तरबूज का जूस: तरबूज में 90% से ज्यादा पानी होता है। इसका ताजा जूस शरीर को ठंडा रखता है और हाइड्रेशन का सबसे स्वादिष्ट तरीका है। पूरे दिन की थकान दूर करने के लिए इसे इफ्तार में शामिल कर सकते हैं।
सत्तू का शरबत: चने से बना सत्तू प्रोटीन से भरपूर होता है। यह न सिर्फ पेट को लंबे समय तक भरा रखता है बल्कि चिलचिलाती गर्मी में शरीर के तापमान को भी नियंत्रित करता है। इसे आप इफ्तार ड्रिंक में जरूर शामिल करें।
छाछ या लस्सी: दही से बनी छाछ प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्रोत है। यह इफ्तार के बाद होने वाली भारीपन की शिकायत को दूर कर पाचन को दुरुस्त रखती है। इसे पीने से शरीर में तुरंत एनर्जी आती है और फ्रेश फील होता है।

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब