रक्षाबंधन फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Raksha Bandhan Wishes 2026: भाई-बहन के रिश्ते में घोल देगा मिठास, भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज

Raksha Bandhan Wishes: रक्षाबंधन पर कई भाई-बहन साथ हैं, तो कई भाई-बहन एक-दूसरे से दूर हैं। ऐसे में आप उन्हें ये प्यारे और दिल को छू लेने वाले संदेश भेजकर उन्हें उनकी अहमियत बता सकते हैं।

रीता राय सागर

Happy Raksha Bandhan Wishes 2026: रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार, विश्वास और मजबूत रिश्ते का त्योहार है। इस दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई उसकी हमेशा रक्षा करने का वादा करता है। भाई-बहन का रिश्ता सिर्फ राखी और गिफ्ट्स का ही नहीं होता बल्कि इसमें बचपन की नोकझोंक, एक-दूसरे की टांग खींचना और मुश्किल समय में साथ खड़े रहना भी इस रिश्ते को खास बनाता है।

अगर इस रक्षाबंधन पर आप अपने भाई या बहन से दूर हैं, तो एक प्यारा-सा संदेश भेजकर उन्हें अपनी भावनाओं का एहसास करा सकते हैं। यहां दिए गए संदेश आप व्हाट्सऐप, फेसबुक या इंस्टाग्राम पर भी साझा कर सकते हैं।

रक्षाबंधन

भाई के लिए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

  • बचपन की शरारतों से लेकर आज की जिम्मेदारियों तक, हर कदम पर तुम्हारा साथ मिला। ईश्वर करे हमारा यह प्यारा रिश्ता हमेशा यूं ही बना रहे। रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं!

  • मेरी हर परेशानी में साथ देने और हर खुशी को दोगुना करने वाले प्यारे भाई, तुम्हारे जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहें। रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।

  • राखी के इस खूबसूरत त्योहार पर बस इतनी-सी दुआ है कि तुम्हारी जिंदगी खुशियों और सफलता से भर जाए। मेरे प्यारे भाई को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।

  • बचपन में लड़ाई कितनी भी हुई हो, लेकिन दिल से हमेशा तुम मेरे सबसे खास रहे हो। हमारे रिश्ते की मिठास हमेशा बनी रहे। हैप्पी रक्षाबंधन!

रक्षाबंधन

बहन के लिए रक्षाबंधन संदेश

  • बहन सिर्फ घर का एक रिश्ता नहीं, बल्कि बचपन की सबसे खूबसूरत दोस्त होती है। मेरी प्यारी बहन, तुम्हारी हर इच्छा पूरी हो और चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहे। रक्षाबंधन की शुभकामनाएं!

  • तुम्हारे साथ बिताया हर पल मेरी जिंदगी की खूबसूरत यादों का हिस्सा है। हमेशा खुश रहो और यूं ही मेरा साथ देती रहो। रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई।

  • चाहे हम कितनी भी दूर क्यों न हों, भाई-बहन का रिश्ता हमेशा दिलों को जोड़े रखता है। मेरी प्यारी बहन को ढेर सारा प्यार और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।

छोटे और प्यारे रक्षाबंधन संदेश

  • रिश्ता है प्यार का, भरोसे का और जिंदगीभर साथ निभाने का। मेरे प्यारे भाई-बहन को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।

  • बचपन की यादों से लेकर आज तक, तुम मेरे जीवन का खास हिस्सा हो। रक्षाबंधन पर ढेर सारा प्यार!

  • राखी का धागा सिर्फ कलाई पर नहीं, दिलों को भी जोड़ता है। भाई-बहन के इस खूबसूरत रिश्ते को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।

  • रक्षाबंधन पर इन संदेशों के साथ-साथ अपने भाई-बहन को यह जरूर बताएं कि जिंदगी में उनका साथ आपके लिए कितना मायने रखता है। यही इस त्योहार की सबसे खूबसूरत भावना है।

Weather Alert: आसमान से बरसेगी आफत, 22 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी, यूपी-बिहार में जलप्रलय का खतरा

नेपाल में फंसे नागपुर के 106 पर्यटकों की वापसी! काठमांडू से दानापुर के लिए रवाना, CM फडणवीस की पहल आई काम

भाजपा मुख्यालय में महामंत्रियों की हाई-लेवल मीटिंग, आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बना मास्टरप्लैन

कंगना रनौत मुस्लिम समुदाय से मांगें माफी... भड़के वारिस पठान, कहा- भाजपा नेतृत्व ऐसे नेताओं पर लगाए लगाम

CJI सूर्यकांत के विरोध के बीच NLSIU ने 34वां दीक्षांत समारोह किया कैंसिल, 12 सितंबर को होना था आयोजन