आलिया मेकअप (फोटो.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

Rakhi Makeup: मेकअप के लिए नहीं है ज्यादा समय, तो आलिया का 10 मिनट का रूटीन अपनाएं, मिनटों में पाएं फ्रेश लुक

Alia Bhatt Makeup: रक्षाबंधन के मौके पर सभी बहनों को खूबसूरत दिखना होता है। आप भी अगर राखी पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो आलिया भट्ट का यह 10 मिनट वाला मेकअप जरूर ट्राई करें।

रीता राय सागर

10 Minute Makeup Routine: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हमेशा नेचुरल और मिनिमल मेकअप में ही नजर आती है। इसमें वे बेहद नेचुरल और फ्रेश नजर आती है। आलिया मेक्अप के दौरान अपना फोकस हैवी मेकअप पर नहीं, बल्कि स्किन को नेचुरल और ग्लोइंग दिखाने में रखती है।

क्या है आलिया भट्ट का 10 मिनट मेकअप रूटीन

फाउंडेशन की बजाए स्किन टिंट

आलिया हैवी मेकअप की शुरुआत में फाउंडेशन लगाने की बजाए स्किन टिंट लगाना अधिक पसंद करती है। इसे हाइड्रेटिंग प्राइमर के साथ मिक्स करके चेहरे पर हाथों से लगाती हैं ताकि स्किन का नेचुरल टेक्सचर बना रहे और चेहरा अधिक नेचुरल और फ्रेश दिखे।

आलिया मेकअप (फोटो.सोशल मीडिया)

जरूरत भर ही करें कंसीलर का इस्तेमाल

आलिया कंसीलर की मोटी लेयर को पूरे चेहरे पर लगाने की बजाय केवल दाग-धब्बों और डार्क सर्कल्स पर हल्का कंसीलर लगाती हैं। इससे मेकअप हल्का और स्किन जैसा ही दिखता है और चेहरे पर मेकअप की मोटी लेयर भी नहीं दिखती है।

पीच ब्लश देती है नेचुरल ग्लो

आलिया का सबसे खास स्टेप पीच क्रीम ब्लश है। वह ब्लश को सिर्फ गालों तक सीमित नहीं रखतीं, बल्कि गालों से नाक और ठुड्डी तक हल्का-सा ब्लेंड करती हैं, जिससे चेहरा धूप में हल्का गुलाबी जैसा नेचुरल ग्लो देता है।

आलिया मेकअप (फोटो.सोशल मीडिया)

हल्का कंटूर और हाइलाइटर

राजी गर्ल चेहरे को हल्का-सा डाइमेंशन देने के लिए कंटूरिंग करती हैं, लेकिन थोड़ा-सा हाइलाइटर लगाकर नेचुरल ग्लो देती हैं। उनका मानना है कि हाइलाइटर ज्यादा नहीं, बल्कि बहुत हल्का होना चाहिए, इससे चेहरे पर मेकअप जबरन थोपा हुआ नहीं लगता है।

नेचुरल आई मेकअप

आंखों पर पीच या ब्राउन टोन का हल्का आईशैडो, लैश कर्लर और थोड़ा-सा मस्कारा लगाकर वह आंखों को नेचुरल लेकिन फ्रेश लुक देती हैं।

हैवी लिपस्टिक की जगह लिप बाम और पीच लिपस्टिक

आखिर में आलिया पीच टोन की लिपस्टिक लगाकर उसे हल्का ब्लॉट करती हैं ताकि लिप्स पर टिंट जैसा इफेक्ट आए। इसके बाद लिप बाम लगाकर होंठों को हाइड्रेटेड और ग्लॉसी लुक देती हैं।

आलिया मेकअप (फोटो.सोशल मीडिया)

आलिया भट्ट का यह 10 मिनट का मेकअप रूटीन उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो बहुत ज्यादा हैवी मेकअप पसंद नहीं करते हैं और फिर भी त्योहार पर खूबसूरत और फ्रेश दिखना चाहते हैं। आने वाले त्योहारों में इस मेकअप लुक को ट्राई किया जा सकता है। राखी में बहनों के लिए भी यह मेकअप का जल्दी और आसानी से होने वाला तरीका है।

Bank Holiday: इस हफ्ते पूरे 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें आज बैंक खुला है या नहीं

मणिपुर में जनगणना पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, अप्रैल 2027 तक बढ़ाई मियाद, सामने आई बड़ी वजह

जनवरी में 5 राज्यों में चुनाव संभव, नए साल के पहले हफ्ते में हो सकते हैं चुनाव

दिवाली की बधाई में ईद का जिक्र करना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार