File Photo 
लाइफस्टाइल

घर की 'इस' दिशा में लगाएं 'मनी प्लांट', लेकिन 'ऐसा' बिल्कुल न करें, वरना हो सकता है आर्थिक नुकसान

नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: आमतौर पर लोग अपने घर को खूबसूरत और हरा-भरा बनाने के लिए अपनी बालकनी में कई तरह के पौधे लगाना पसंद करते हैं। वास्तु-शास्त्र की मानें तो एक पौधा ऐसा भी होता है जो न सिर्फ आपके घर की सुंदरता बढ़ाता है बल्कि आपकी  आर्थिक स्थिति में भी सुधार ला सकता है, और इस पौधे का नाम है 'मनी प्लांट'। (Money Plant) इस पौधे के बारे में अक्सर कहा जाता है कि इस पौधे को कभी भी खरीदकर घर में नहीं लगाना चाहिए।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार मनी प्लांट लगाने से आपको फायदे की बजाय नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानें वास्तु के अनुसार मनी प्लांट से जुड़े कुछ नियमों के बारे में पता होना चाहिए।

वास्तु-शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट के पौधे को कभी भी दूसरे को गिफ्ट नहीं करना चाहिए।  इससे शुक्र देवता नाराज हो सकते हैं। बता दें कि शास्त्रों की मानें तो शुक्र सुख शांति के देवता हैं और दूसरे को गिफ्ट करने से आपके घर की सुख शांति भंग हो सकती है।

वास्तु के अनुसार मनी प्लांट का सीधा संबंध शुक्र ग्रह से है और इसलिए मनी प्लांट लगाने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि शुक्रवार के दिन मनी प्लांट के गलती से भी तोड़ना या काटना नहीं चाहिए। यदि घर में लगा मनी प्लांट जमीन की तरफ फैल रहा है, तो ऐसा न होने दें। इसका मतलब आपका धन फिजूल चीजों में खर्च हो रहा है। धन को संचित करने और घर में सुख-शांति लाने के लिए मनी प्लांट को किसी रस्सी या डंडे की मदद से ऊपर की तरफ बांध लें। ऐसा करने से आपके यश और पैसों में भी बढ़ोतरी होगी।

मनी प्लांट के पौधे को सूर्य के प्रकाश की बहुत अधिक जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए इसे हमेशा घर के अंदर ही लगाना चाहिए। वास्तु-शास्त्र की मानें, तो मनी प्लांट का पौधा लगाते समय दिशा का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए। इस पौधे को कभी भी पश्चिम या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। यह पौधा हमेशा ही दक्षिण-पूर्व दिशा में ज्यादा शुभ माना जाता है।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह