पीरियड्स हेल्थ (सोर्स. सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

Periods Exercise Tips: पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 एक्सरसाइज, बढ़ सकती हैं ऐंठन और परेशानी

Periods Workout: पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन कुछ वर्कआउट आपकी परेशानी बढ़ा सकता हैं। जानिए पीरियड्स में किन 5 एक्सरसाइज को करने से बचना चाहिए।

रीता राय सागर

Periods Workout Tips For Women: पीरियड्स के दौरान शरीर में दर्द, क्रैम्प्स, मूड स्विंग्स और थकान हावी हो जाती है। ऐसे समय में ज्यादातर महिलाओं का मन केवल आराम करने का होता है, लेकिन घर के काम, ऑफिस की जिम्मेदारियां और रोजमर्रा के अन्य कामों की वजह से ऐसा मुमकिन नहीं होता है।

थकान और ऐंठन की वजह से कई महिलाएं पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करना पूरी तरह बंद कर देती हैं। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि मासिक धर्म के दौरान व्यायाम बंद करने की जरूरत नहीं है, बल्कि केवल कुछ ऐसी एक्सरसाइज से बचना चाहिए, जो इस दौरान शरीर पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती हैं।

पीरियड्स के दौरान किन एक्सरसाइज को करने से बचें

नियमित व्यायाम शरीर और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद होता है। पीरियड्स के दौरान आपको पूरी तरह एक्सरसाइज बंद करने की जरूर नहीं हैं। हालांकि, यदि आपको ज्यादा थकान महसूस हो रही है तो वर्कआउट की इंटेंसिटी कम रखें, शरीर को पर्याप्त आराम दें और उसकी जरूरतों को समझें।

हाई-इंटेंसिटी कार्डियो

पीरियड्स के दौरान तेज गति वाले कार्डियो एक्सरसाइज करने से ब्लड फ्लो बढ़ सकता है। साथ ही शरीर और दिमाग दोनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।

पीरियड्स हेल्थ (सोर्स. सोशल मीडिया)

भारी वजन उठाने वाली एक्सरसाइज

अगर पीरियड्स के पहले दिन से ही तेज दर्द या ऐंठन हो रही है, तो पहले 2 से 3 दिनों तक भारी वजन उठाने वाली एक्सरसाइज से बचें। खासकर यदि ब्लीडिंग ज्यादा हो या शरीर में कमजोरी महसूस हो रही हो, तो अपने शरीर को आराम देना बेहतर होता है।

उल्टे योगासन

पीरियड्स के दौरान अधिकांश योगासन सुरक्षित माने जाते हैं, लेकिन ऐसे योगासन जिनमें सिर नीचे और पैर ऊपर होते हैं, उनसे बचना चाहिए।

इन आसनों में शामिल हैं

  • शीर्षासन
  • सर्वांगासन
  • हलासन

विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे आसनों से यूटेरस की रक्त वाहिकाओं पर दबाव बढ़ सकता है, जिससे मासिक धर्म के दौरान ब्लडफ्लो अधिक हो सकता है।

स्क्वाट्स और क्रंचेस

यदि आपको पेल्विक पेन या तेज पीरियड क्रैम्प्स हैं, तो स्क्वाट्स करने से असहजता बढ़ सकती है। वहीं, अधिक क्रैंप्स के दौरान क्रंचेस करने से पेट में दर्द और बढ़ सकता है।

पीरियड्स हेल्थ (सोर्स. सोशल मीडिया)

जंपिंग और हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज

अगर पीरियड्स के दौरान शरीर में थकान या कमजोरी महसूस हो रही है, तो जंपिंग या अधिक समय तक चलने वाली हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज से बचें। इससे ऊर्जा तेजी से कम हो सकती है और ब्लीडिंग भी बढ़ सकती है।

पीरियड्स के दौरान कौन-सी एक्सरसाइज कर सकती हैं महिलाएं?

कई महिलाएं पीरियड्स के पांच दिनों तक पूरी तरह एक्सरसाइज करना बंद कर देती हैं, लेकिन यह सही तरीका नहीं है। यदि आपकी तबीयत ठीक है, तो हल्की-फुल्की शारीरिक गतिविधियां जैसे वॉकिंग, स्ट्रेचिंग, हल्का योग और लो-इंटेंसिटी एक्सरसाइज करना फायदेमंद हो सकता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, मूड अच्छा रहता है और पीरियड्स के दर्द में भी राहत मिल सकती है।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल