लाइफस्टाइल

पंचमुखी दीपक दिलाता है सभी कष्टों से मुक्ति, जानिए घर में कहां जलाएं यह दीप

नवभारत डेस्क

-सीमा कुमारी

सनातन हिन्दू धर्म में हर पूजा-पाठ में दीपक जलाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि बिना दीपक के पूजा अधूरी मानी जाती है। हिन्दू समाज में दीपक जलाने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। ज्योतिष (Astrology) में भी पंचमुखी दीपक (Panchmukhi Deepak) को बेहद लाभकारी बताया गया है और इससे जुड़े कुछ उपाए भी बताये गए है। आइए जानें उन उपायों के बारे में -

ऐसा माना जाता है कि, यदि किसी व्यक्ति पर कोई मुकदमा काफी समय से चल रहा है तो ऐसे में उस व्यक्ति को प्रतिदिन पंचमुखी दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से मुकदमे में जीत मिलेगी।

पंचमुखी दीपक को सदैव गाय के शुद्ध घी में ही जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहती है और घर का वास्तु-दोष भी दूर होता है।

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार प्रत्येक मंगलवार के दिन हनुमानजी के सामने पंचमुखी दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है, और बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है,और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है।

प्रतिदिन सुबह शाम पूजा के उपरांत पंचमुखी दीपक को घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर जलना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती।

दिल्ली के बाद अब केरल हुआ सीजेपी का नया ठिकाना, जंतर-मंतर एट कोची में अभिजीत दिपके ने भरी हुंकार

बेटे के आए अच्छे नंबर तो बाप ने खुश होकर गिफ्ट में दे दी 2.30 करोड़ की BMW कार, अब क्या करेगा नाबालिग बेटा..?

जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, वीडियो संदेश में दी दिवाली की शुभकामनाएं

अमेरिका में 23 वर्षीय भारतीय छात्रा लापता, विदेश मंत्रालय और बोस्टन पुलिस से मदद की गुहार

छठ और दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, 18 हजार स्पेशल ट्रेनों का संचालन