बिहार की लोकप्रिय मिठाई खजूर और पड़किया की रेसिपी(सौ.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

हरतालिका तीज में घर-घर बनती है लाजवाब बिहारी मिठाई 'खजूर-पड़किया', जानिए इसकी रेसिपी

Teej Mithai Recipe:अगर आप हरतालिका तीज के दिन कुछ खास बनाने के बारे सोच रहे तो प्रसाद के रूप में बिहार की खास मिठाई खजूर और पड़किया बना सकते है। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी भी है।

सीमा कुमारी

Hartalika Teej Mithai Recipe: हरतालिका तीज व्रत हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला एक प्रमुख व्रत है। जो हर साल भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता हैं। इस बार 26 अगस्त को हरतालिका तीज व्रत पूरे देशभर में मनाई जा रही है।

आपको बता दें, यह पर्व विशेष रूप से सौभाग्यवती स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु, सुखद वैवाहिक जीवन, और पार्वती-शिव जैसी अटूट जोड़ी की कामना के लिए करती हैं। वही, यह व्रत कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर यानी पति पाने के लिए करती हैं।

इस दिन प्रसाद के रूप में बिहार की खास मिठाई भी बनाई जाती है। इस मिठाई को खजूर और पड़किया कहा जाता है। ऐसे में अगर आप इस बार तीज में बिहार की लोकप्रिय मिठाई बनाना चाहते है तो यहां से आप इसकी रेसिपी देख सकते हैं।

  • ये है खजूर बनाने के लिए सामग्री

  • आटा
  • मैदा
  • सूजी
  • चीनी
  • घी
  • सौंफ
  • इलायची
  •  सुखा नारियल
  • काजू

जानिए खजूर बनाने का तरीका

  • खजूर बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन मे आटा,मैदा और सूजी डाल कर घी डाल कर मिला लें।
  • अब इसमें सौफ डालें और काजू को दरदरा पीस लें और आटे में डाल दें।
  • अब इसके बाद इलायची और लौंग कुटकर डालें।
  • फिर नारियल को मिक्सी में पीस कर डाल कर सभी सामग्री को मिक्स करें।
  • गरम पानी में चीनी को डालकर घुलने के लिए डाल दें।
  • फिर जब आधा चीनी जब घुल जाता है तो आटा गूंथ लें।
  • आटा टाईट होने चाहिए।
  • अब लोई बना कर सांचा पर दबाकर खजूर को आकर दे।
  • गैस आंन कर तेल को गर्म करें और थोड़ा सा आटा डालकर चेक करें।
  • अगर आटा तेल पर तैरते लगता है तब सही है अब खजूर डाल कर धीमी आंच पर तलकर निकाल लें।
  • सभी खजूर को इसी तरह बनाएं और फिर इन्हें ठंडा करके भगवान शिव पार्वती को भोग लगाकर परिवार के साथ आनंद से खाए।
  • इन्हें आप ठंडा होने पर एयर टाईट कंटेनर मे स्टोर करें।
  • बच्चों से लेकर बड़ों को यह मिठाई बहुत पसंद आएगी और मेहमान भी आपके हाथों के बने इस मिठाई को खाकर तारीफ करेंगे।

ये है पड़किया बनाने के लिए सामग्री

  • मैदा
  • सूजी
  • आटा
  • बूरा
  • इलायची पाउडर
  • किशमिश
  • नारियल कद्दूकस किया हुआ
  • घी

ये भी पढ़ें-

जानिए पड़किया बनाने का तरीका

  • पड़किया बनाने के लिए सबसे पहले मैदा में दो -चार चम्मच मोयन को डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • फिर इसमें पानी से डालकर कड़ा गुन ले, ढक कर रख दें।
  • इसके बाद सूजी,आटा को छानकर कढ़ाई में देशी घी डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
  • ठंडा होने पर इसमें इलायची पाउडर, किशमिश, नारियल,भुरा को अच्छी तरह से मिला लें।
  • नींबू के आकार कि लोई बनाकर बेल लें।
  • इसमें भरावन को डालकर मैदे कि पुड़ी में किनारे पानी लगा कर चिपका दें,और हाथो से डिजाइन बना लें या सांचे में बना लें।
  • घी या रिफाइंड ऑयल को गर्म करे और उसमें तल लें।
  • सभी पड़किया को इसी तरह बनाएं और फिर इन्हें ठंडा करके भगवान शिव पार्वती को भोग लगाकर परिवार के साथ आनंद से खाएं।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे