Oily Skin Care Tips(सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

Oily Skin:क्या आप भी ऑयली स्किन से हैं परेशान तो इन टिप्स को अपनाकर रखें स्किन को हर टाइम चमकदार और जवां

Oily Skin Treatment At Home: अगर आप ऑयली स्किन से परेशान हैं, तो सही देखभाल और कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप अपनी त्वचा को हर समय साफ, चमकदार और जवां बनाए रख सकते हैं।

सीमा कुमारी

Oily Skin Care Tips: गर्मियों में ऑयली स्किन वालों की समस्या बढ़ जाती है। गर्मी और पसीने से त्वचा में सीबम का प्रोडक्‍शन बढ़ जाता है, जिससे चेहरा चिपचिपा दिखने लगता है। ऐसे में अगर आप भी इस गर्मी अपनी त्वचा को फ्रेश और मैट (Matte) रखना चाहते हैं, तो कुछ बातों को ध्‍यान में रखें. यहां कुछ ऐसे स्किन केयर टिप्‍स बताए जा रहे हैं, जिन्‍हें अपनाकर आप गर्मियों में ऑयली स्किन को मैनेज कर सकते है।

गर्मियों में स्किन क्यों होती है ऑयली?

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मियों में तापमान और उमस बढ़ने से त्वचा की तेल ग्रंथियां अधिक सक्रिय हो जाती हैं, जिससे सीबम (प्राकृतिक तेल) का उत्पादन बढ़ जाता है। यह अतिरिक्त तेल, पसीने और धूल के साथ मिलकर रोमछिद्रों को बंद कर देता है, जिससे त्वचा चिपचिपी और तैलीय हो जाती है।

ऑयली स्किन से क्या होता है ?

ऑयली स्किन के कारण चेहरे पर मुहांसे, रोमछिद्रों का बंद होना, और चिपचिपाहट जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सीबम के उत्पादन से त्वचा ग्रीसी दिख सकती है और मेकअप जल्दी खराब हो सकता है

ऑयली स्किन से बचने के उपाय

  • बहुत ज़्यादा चेहरा धोने से बचें: गर्मियों में ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए दिन में दो बार चेहरा धोना है। बार-बार चेहरा धोने से स्किन के प्राकृतिक तेल खत्म हो जाते हैं, जिससे त्वचा उन्हें पूरा करने के लिए और अधिक तेल का उत्पादन करने लगती है।
  •  जेल-बेस्ड क्लींज़र का इस्तेमाल: गर्मियों में ऑयली स्किन वाले लोग सैलिसिलिक एसिड या टी ट्री ऑयल वाला कोई हल्का, जेल-बेस्ड क्लींज़र इस्तेमाल करें। ये तत्व त्वचा को बहुत ज़्यादा ऑयली दिखाए बिना तेल को कंट्रोल में रखते हैं।
  • जेल-बेस्ड मॉइस्चराइज़र: ऑयली स्किन वाले लोगों को जेल-बेस्ड मॉइस्चराइज़र का चुनाव करना चाहिए। यह त्वचा को भाई महसूस कराए बिना हाइड्रेटेड रखता है। हमेशा हाइलूरोनिक एसिड और नियासिनमाइड वाले मॉइस्चराइज़र चुनें। ये त्वचा को हाइड्रेट करते हैं और तेल के प्रोडक्शन को भी बैलंस्ड रखते हैं।
  • मैट फ़िनिश सनस्क्रीन: इस मौसम में ऑयली स्किन से बचने के लिए SPF 30 या उससे ज़्यादा वाला मैट, जेल-बेस्ड सनस्क्रीन इस्तेमाल करें। अगर सनस्क्रीन में जिंक ऑक्साइड या नियासिनमाइड भी हो, जो त्वचा के तैलीयपन को दूर रखने में मदद करता है, तो यह आपके लिए और भी फ़ायदेमंद होगा।
  • ब्लॉटिंग पेपर्स: जब कभी ऐसा महसूस हो कि आपके चेहरे पर बहुत ज़्यादा तेल आ गया है तोब्लॉटिंग पेपर्स आपके काम आ सकते हैं। पेपर को चेहरे पर हल्के से थपथपाएँ, ऐसा करने से पेपर चेहरे के तेल को सोख लेगा और मेकअप भी खराब नहीं होगा।

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती