ड्राई स्किन केयर फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

October Skincare: अक्टूबर में बदलते मौसम में ऐसे रखें त्वचा का ख्याल, मॉइस्चराइजर से सनस्क्रीन तक जरूरी बातें

Dry Skin Care: अक्टूबर में त्वचा में रूखापन, खिंचाव या बेजानपन महसूस हो सकता है। सही मॉइस्चराइजर, सौम्य क्लींजर, सनस्क्रीन और संतुलित स्किनकेयर से त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

रीता राय सागर

Highlights:

  • अक्टूबर में मौसम बदलने के साथ त्वचा में रूखापन और खिंचाव महसूस हो सकता है।

  • त्वचा के प्रकार के अनुसार मॉइस्चराइजर और सौम्य क्लींजर चुनें।

  • धूप कम होने पर भी सनस्क्रीन लगाएं और जरूरत से ज्यादा स्क्रब करने से बचें।

Skincare Tips For October: अक्टूबर का त्योहारी मौसम धीरे-धीरे ठंड की ओर करवट लेने लगता है। दिन में धूप और गर्मी महसूस होती है, जबकि सुबह और शाम हवा में हल्की ठंडक रहने लगती है, लेकिन ऐसे में स्किन पर हल्की-हल्की ड्राईनेस आने लगती है।

कुछ लोगों को चेहरा खिंचा हुआ महसूस होता है, तो कुछ की त्वचा पहले से ज्यादा रूखी और बेजान सी हो जाती है। ऐसे में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदने के बजाय अपनी त्वचा की जरूरत को समझकर स्किन केयर करने की जरूरत है।

त्वचा के हिसाब से चुनें मॉइस्चराइजर

मौसम में बदलाव के साथ त्वचा में मॉइस्चर कम होने लगता है। ऐसे में हल्का मॉइस्चराइजर लगाने से त्वचा में नमी बनी रहती है। ऑयली स्किन वालों को हल्की जेल या लोशन वाली मॉइस्चराइजर चुननी चाहिए। वहीं, रूखी त्वचा के लिए क्रीम बेस्ड सही रहेगा। चेहरा धोने के बाद त्वचा हल्की नम हो, तभी मॉइस्चराइजर लगाना स्किन को पलंप देता है।

गर्म पानी से बचें

ठंडक बढ़ने पर गर्म पानी से चेहरा धोना अच्छा लगता है, लेकिन बहुत गर्म पानी त्वचा के नेचुरल मॉइस्चर को कम कर सकता है। इसलिए चेहरा साफ करने के लिए सामान्य या हल्का गुनगुना पानी इस्तेमाल करें। ऐसा क्लींजर चुनें, जिससे चेहरा धोने के बाद त्वचा खिंची हुई महसूस न हो।

सनस्क्रीन को रूटीन से न हटाएं

अक्टूबर में धूप का तीखापन भले ही कम हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सनस्क्रीन को इग्नोर न करें। दिन में बाहर निकलते समय ब्रॉड-स्पेक्ट्रम एसपीएफ 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन लगाएं। लंबे समय तक बाहर रहने पर इसे दोबारा लगाएं।

एक्सफोलिएशन में रखें बैलेंस

चेहरे से डेड स्किन को हटाने के लिए बार-बार स्क्रब करना जरूरी नहीं है। खासकर जब स्किन ड्राई हो रही हो, तब हार्ड स्क्रब और कई एक्टिव वाले प्रोडक्ट एक साथ इस्तेमाल करने से जलन बढ़ सकती है। अपनी त्वचा के अनुसार एक्सफोलिएशन करें।

पानी और खानपान पर भी दें ध्यान

त्वचा की देखभाल के लिए पर्याप्त पानी पीना, संतुलित भोजन करना और अच्छी नींद लेना भी हेल्दी स्किन के लिए जरूरी है। फल, सब्जियां, दालें, मेवे और प्रोटीन को अपने रोज के भोजन में शामिल करें।

Delhi CJP Protest LIVE: CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, दिपके की दादी के निधन की पुष्टि पर की बात

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO