मदर्स डे (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

इस साल इस दिन मनाया जाएगा Mother's Day, जानिए कब और कहां मनाया गया था पहली बार

आपको बता दें, मदर्स डे एक ऐसा दिन होता है, जो मां को समर्पित होता है और यह दिन उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्मरण करने के लिए मनाया जाता है। आइए जानते हैं मदर्स डे के बारे में सबकुछ।

सीमा कुमारी

Mother’s Day 2025: 'मदर्स डे' हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। हर बच्चे और मां के लिए यह दिन बहुत ही खास होता है। इस साल मदर्स डे 11 मई 2025, रविवार को मनाया जाएगा। इस अवसर की तारीख हर साल बदलती है, क्योंकि यह हमेशा मई के दूसरे रविवार को पड़ता है।

आपको बता दें, मदर्स डे एक ऐसा दिन होता है, जो मां को समर्पित होता है और यह दिन उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्मरण करने के लिए मनाया जाता है।

मां हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग होती हैं जो हमें जन्म देती हैं, हमें पालती हैं, हमारी परवरिश करती हैं और हमेशा हमारे साथ होती हैं। उनके बिना हमारा जीवन अधूरा होता है। मां के प्यार, संवेदना और धैर्य को समझने के लिए इस दिन को मनाया जाता है जो हमें याद दिलाता है कि मां की भूमिका जीवन में कितनी महत्वपूर्ण होती है।

वैसे तो, मां का शुक्रिया अदा करने के लिए एक पूरी जिंदगी ही कम पड़ जाएगी, लेकिन इस खास दिन पर आप अपनी मां को उनकी परवरिश और उनके समर्पण के लिए शुक्रिया कह सकते है। क्या आपको पता हैं कि इस मदर्स डे को मनाने की शुरुआत कैसे हुई थी। अगर नहीं तो आइए जानते हैं मदर्स डे के बारे में सबकुछ।

जानिए कैसे हुई मदर्स डे को मनाने की शुरुआत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमेरिका की एना जार्विस नाम की एक महिला ने मदर्स डे की शुरुआत की थी। उन्होंने अपनी मां को सम्मान देने के लिए एक मुहिम शुरू की थी, जो धीरे-धीरे एक खास दिन में बदल गई। सन 1914 में अमेरिका में इसे आधिकारिक मान्यता दी गई और तब से ये परंपरा दुनिया भर में मनाई जा रही है।

आखिर मदर्स डे क्यों मनाया जाता है जानिए

मां को समर्पित मदर्स डे मनाने का उद्देश्य मां सिर्फ एक रिश्ता नहीं, बल्कि एक भावना होती है। वह जिंदगी भर बिना थके अपने बच्चों की चिंता करती है, उन्हें प्यार देती है और उनका हर कदम पर साथ देती है। मदर्स डे एक ऐसा मौका है जब हम अपनी मां को थोड़ा स्पेशल महसूस करा सकते हैं।

क्या है मदर्स डे मनाने का उद्देश्य

मां के त्याग और ममता को सम्मान देना

मां के लिए समय निकालना और उन्हें थैंक्स कहना

मां के बिना शर्त प्यार की कद्र करना

दुनिया में मदर्स डे कब मनाया जाता है

भारत की तरह ही अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देशों में मई के दूसरे संडे को ही यह दिन मनाया जाता है। यूनाइटेड किंगडम (UK) में इस दिन को मार्च के फोर्थ यानी चौथे संडे को 'Mothering Sunday' के तौर पर मनाते हैं।

रांची में बवाल! विधानसभा से भगाए गए प्रदर्शनकारी, देवेंद्र नाथ महतो को एंबुलेंस से ले गई पुलिस-VIDEO

JPSC Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा धांधली की ED जांच शुरू, मनी ट्रेल खंगालने रांची पहुंची 5 सदस्यीय टीम

अवैध बांग्लादेशियों पर कसा शिकंजा, बेंगलुरु पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन; 100 से अधिक विदेशियों की हुई पहचान

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

SBI Vacancy 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए SBI में नौकरी का मौका, 1,538 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता व सैलरी