2026 Mein Mother's Day Kab Hai : कहते हैं इस दुनिया में मां से बढ़कर कोई चीज नहीं होती। मां का प्यार, त्याग और ममता इंसान के जीवन की सबसे अनमोल दौलत मानी जाती है। मां में पूरी दुनिया समाई होती है। उनका प्यार, त्याग और समर्पण अनमोल होता है, जिसे किसी कीमत में नहीं आंका जा सकता।
मां का प्यार निस्वार्थ होता है। उसके प्यार में त्याग छिपा होता है। न जाने कितनी राते जगकर मां अपने बच्चों को पालकर बढ़ा करती है। जीवनभर प्यार करने के बाद भी उनका प्यार बच्चों के लिए बढ़ता ही रहता है।
मां के लिए यूं तो हर दिन खास होता है लेकिन एक खास दिन उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का मौका देती है। वो है मदर्स डे यानी मातृ दिवस। यह दिन हर साल सेलिब्रेट किया जाता है। मई 2026 में मदर्स डे कब है और क्या है इस खास दिन के पीछे की कहानी, आइए जानें।
हर साल की तरह, इस साल भी मदर्स डे मई के दूसरे रविवार को ही मनाया जाएगा। साल 2026 में यह खास दिन 10 मई को पड़ रहा है। भारत समेत दुनिया भर में लोग इसी दिन अपनी मां के प्रति अपना प्यार और सम्मान जाहिर करेंगे
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मदर्स डे मनाने के पीछे अमेरिका की एना जार्विस नाम की महिला का बड़ा हाथ है। एना अपनी मां से बहुत प्यार करती थीं और उनकी मृत्यु के बाद वे चाहती थीं कि दुनिया में हर मां को वह सम्मान मिले जिसकी वो हकदार हैं। उन्होंने 1908 में अपनी मां की याद में एक मेमोरियल सर्विस रखी, जिसके बाद धीरे-धीरे यह परंपरा पूरी दुनिया में मशहूर हो गई। साल 1914 में अमेरिका के राष्ट्रपति ने इसे आधिकारिक तौर पर मनाने का फैसला लिया, ताकि लोग अपनी मां के प्रति आभार जता सकें।
यह भी पढ़ें-Mother’s Day Special: मदर्स डे पर मां को दें वास्तु अनुसार ये उपहार, खुशियों से भर जाएगा जीवन
जानकारों के अनुसार, मदर्स डे (Mother's Day) मनाने का असल मकसद मां के उस त्याग और मेहनत को सलाम करना है, जिसे अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं। एक मां बिना किसी स्वार्थ और बिना किसी छुट्टी के अपने बच्चों की सेवा करती है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमें अपनी मां का ख्याल रखना चाहिए और उन्हें बताना चाहिए कि हमारी लाइफ में उनकी क्या अहमियत है। यह सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि रिश्तों की कड़वाहट दूर करने और मां के साथ अपनी बॉन्डिंग को मजबूत करने का दिन भी है।
मां को खुश करने के लिए किसी महंगे तोहफे की जरूरत नहीं होती, बस आपका थोड़ा सा प्यार और वक्त ही काफी है। इस मदर्स डे पर आप अपनी मां को सुबह की चाय बनाकर सरप्राइज दे सकते हैं। उनके साथ बैठकर पुरानी फोटो एल्बम देखें या उनकी पसंद की कोई फिल्म साथ में एंजॉय करें। अगर आप उन्हें कुछ देना चाहते हैं, तो एक छोटा सा हाथ से लिखा नोट या फूल भी उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान ला सकते हैं। सबसे जरूरी है कि आप उन्हें यह महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितनी कीमती हैं।