सुबह पानी पीना फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Morning Water Benefits: सुबह उठते ही पानी पीने के 6 फायदे, ब्रश से पहले पिएं या बाद में?

Driniking Water Benefits: पानी पीने से शरीर को हाइड्रेट रखने, पाचन सुधारने और किडनी के सामान्य कामकाज में मदद मिलती है। जानें सुबह पानी पीने के फायदे और ब्रश करने से पहले पानी पीना सही है या बाद में।

रीता राय सागर

Highlights:

  • सुबह पानी पीने से रातभर में हुई पानी की कमी पूरी करने में मदद मिलती है।

  • पर्याप्त पानी पीना दिमाग, पाचन और किडनी के सामान्य कामकाज के लिए जरूरी है।

  • पानी की पर्याप्त मात्रा त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करती है।

  • सुबह खाली पेट पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होने का कोई प्रमाण नहीं हैं।

Benefits Of Drinking Water In The Morning: सुबह उठते ही पानी पीने की आदत सेहत के लिए फायदेमंद होती है। रात भर सोने के दौरान सांस लेने और पसीने के जरिए शरीर से पानी निकलता रहता है। ऐसे में सुबह पानी पीने से शरीर को हाइड्रेशन मिलता है।

पर्याप्त पानी पीना दिमाग, पाचन, किडनी और त्वचा के सामान्य कामकाज के लिए जरूरी है। आइए जानते हैं सुबह उठते ही पानी पीने के 6 फायदे और इससे जुड़ी जरूरी बातें।

दिमाग को सही तरीके से काम करने में मिलती है मदद

हमारे दिमाग को सही तरीके से काम करने के लिए पर्याप्त पानी की जरूरत होती है। शरीर में पानी की कमी होने पर ध्यान लगाने, याददाश्त और मूड पर असर पड़ सकता है। ऐसे में सुबह उठकर पानी पीने से रात भर में हुई पानी की कमी को पूरी होती है। इससे दिन की शुरुआत हाइड्रेशन के साथ होती है।

मेटाबॉलिज्म पर पड़ सकता है असर

पानी पीने से शरीर की एनर्जी लेवल पर भू फर्क पड़ता है। Journal of Clinical Endocrinology & Metabolism में प्रकाशित एक अध्ययन में 500 मिलीलीटर पानी पीने के बाद एनर्जी लेवल में वृद्धि देखी गई। वजन घटाने या बढ़ाने के लिए केवल पानी पीने के समय पर निर्भर रहने के बजाय खानपान और शारीरिक गतिविधि पर ध्यान देना जरूरी है।

पाचन और कब्ज में मिलती है राहत

पर्याप्त पानी पीना पाचन तंत्र के सामान्य कामकाज के लिए जरूरी है। पानी शरीर में बावेल मूवमेंट को आसान बनाता है, जिससे कब्ज की समस्या से बचाव होता है। सुबह उठकर एक गिलास पानी पीना दिनभर की हाइड्रेशन की अच्छी शुरुआत होती है।

किडनी को सही तरीके से काम करने के लिए जरूरी

किडनी खून से अपशिष्ट पदार्थों को छानने और पेशाब के जरिए उन्हें शरीर से बाहर निकालने का काम करती है। पर्याप्त पानी पीने से इस प्रक्रिया को सपोर्ट मिलता है। शरीर में पानी की कमी होने पर पेशाब का रंग पीला हो सकता है, जिससे कुछ लोगों में किडनी स्टोन का जोखिम बढ़ जाता है।

त्वचा की नमी बनाए रखने में मददगार

त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा जरूरी है। यदि आप पहले बहुत कम पानी पीते थे, तो पानी का सेवन बढ़ाने से त्वचा के हाइड्रेशन में सुधार हो सकता है। हालांकि, सुबह खाली पेट पानी पीने से चेहरे पर तुरंत ग्लो आने, झुर्रियां मिटने या मुंहासे खत्म होने का कोई पक्का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। त्वचा की देखभाल के लिए पर्याप्त पानी के साथ संतुलित खानपान, अच्छी नींद, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन भी जरूरी हैं।

शरीर में पानी की कमी पूरी करने में मदद

रात भर सोने के दौरान सांस लेने और पसीने के जरिए शरीर से पानी निकलता रहता है। इसकी मात्रा कमरे के तापमान, मौसम, पसीने और व्यक्ति की शारीरिक स्थिति के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। सुबह एक गिलास पानी पीने से दिन के शुरुआत में ही शरीर हाइड्रेट होता है। इसके बाद दिनभर नियमित अंतराल पर पानी पीते रहना जरूरी है। अपनी प्यास, मौसम और शारीरिक गतिविधि के अनुसार पानी की मात्रा तय करें।

सुबह ब्रश करने से पहले पानी पीना सही है या बाद में?

कई लोग सुबह ब्रश करने से पहले पानी पीते हैं, जबकि कुछ लोग ब्रश पहले करना पसंद करते हैं। हालांकि, रातभर मुंह में बैक्टीरिया और प्लाक जमा होते हैं, इसलिए दांतों की सफाई को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सुबह पानी पीने से पहले ब्रश करना अनिवार्य है।

सुबह पानी पीते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • उठने के बाद एक गिलास पानी से शुरुआत कर सकते हैं।

  • पानी आराम से पिएं। एक साथ बहुत अधिक पानी पीने की जरूरत नहीं है।

  • दिनभर पर्याप्त पानी पीते रहें; केवल सुबह पानी पीना काफी नहीं है।

  • बहुत गर्मी, व्यायाम और अधिक पसीना आने पर शरीर को अतिरिक्त तरल पदार्थों की जरूरत हो सकती है।

  • यदि डॉक्टर ने किडनी या हृदय संबंधी समस्या के कारण पानी सीमित रखने की सलाह दी है, तो उसी के अनुसार पानी पिएं।

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित

यूसुफ पठान को TMC छोड़ने का तोहफा! गुजरात सरकार ने गिफ्ट किया करोड़ों का प्लॉट, पहले किया था इनकार