विश्व ए्ड्स दिवस (सौ.सोशस मीडिया) 
लाइफस्टाइल

वर्ल्ड एड्स दिवस पर बड़ी खुशखबरी,‘लेनाकापाविर’नामक दवा करेगी 100 प्रतिशत ए़ड्स को दूर

दुनियाभर में एड्स दिवस मनाया गया यह दिन एड्स रोगियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला दिन है।वैज्ञानिकों ने एक ऐसी दवा बनाई है जो एचआईवी के वायरस को 100 फीसदी तक दूर करता है।

दीपिका पाल

Worlds Aids Day 2024: दुनियाभर में एड्स दिवस मनाया गया यह दिन एड्स रोगियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला दिन है। एड्स से जुड़े मामले दुनिया में लगातार सामने आते रहते है। लेकिन एक खुशखबरी देश के नाम सामने आई है जहां पर वैज्ञानिकों ने एक ऐसी दवा बनाई है जो एचआईवी के वायरस को 100 फीसदी तक दूर करता है। इस टीके की एक साल में 2 डोज लेने वाला व्यक्ति एचआईवी संक्रमण से पूरी तरह सुरक्षित रह सकता है।

‘लेनाकापाविर’एड्स को करता है दूर

यहां पर हम एड्स को दूर करने के लिए एक खास तरह का टीका यानि‘लेनाकापाविर’की बात कर रहे है जो एचआईवी रोग पर प्रभावी है। इस दवा के चर्चा में आने से पहले एड्स रोगियों के इलाज के लिए ‘सनलेन्का’ ब्रांड नाम से बेची जा रही है। कंपनी एचआईवी की रोकथाम के लिए ‘सनलेन्का’ के इस्तेमाल के लिए जल्द ही अनुमति लेने की योजना बना रही है।

6 लाख से ज्यादा हो चुकी है मौत

आपको बताते चलें कि, बीते दिन रविवार को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जारी एक रिपोर्ट में इस दवा को लेकर खुलासा किया गया है। इसके मुताबिक, यूएनएड्स ने कहा कि पिछले वर्ष एड्स से मरने वालों की संख्या अनुमानित तौर पर 630,000 थी जो 2004 के बाद से सबसे कम थी। इससे पता चलता है कि विश्व अब "एक ऐतिहासिक मोड़” पर है और इस महामारी को समाप्त करने का एक मौका है।

दवा कंपनी ने कही बात

यहां पर दवा कंपनी ने कहा कि, एड्स की दवा गरीब देश खरीद नहीं पाते है इसके लिए दवा निर्माता कंपनी गिलियड ने कहा कि वह उच्च एचआईवी दर वाले 120 गरीब देशों में सस्ते,जेनेरिक संस्करण बेचने की अनुमति देगी।जिनमें अधिकतर अफ्रीका, दक्षिण पूर्व एशिया और कैरीबियाई देश हैं। मगर इसमें लगभग पूरे लातिन अमेरिका को शामिल नहीं किया गया है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए