कपल रोमांटिक पल बिताते हुए (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

बढ़ती उम्र के साथ फीका न पड़ने दें प्यार! शादीशुदा जिंदगी में रोमांस का तड़का लगाने के 5 बेस्ट टिप्स

Happy Married Life Tips: शादीशुदा जिंदगी में समय के साथ जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं और कई बार रिश्ते में रोमांस धीरे-धीरे कम होने लगता है। लेकिन प्यार को हमेशा ताजा रखने के लिए छोटे-छोटे प्रयास करें।

प्रीति शर्मा

Marriage Romance Tips: शादी के कुछ वर्षों बाद कपल्स अक्सर घर, बच्चों और करियर की उलझनों में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि वे एक-दूसरे को समय देना भूल जाते हैं। लेकिन रोमांस केवल हनीमून तक सीमित नहीं होना चाहिए। अपनी बॉन्डिंग को मजबूत बनाने और फीके पड़ते प्यार को दोबारा रंगीन बनाने के लिए कुछ बदलाव जरूरी हैं।

अक्सर देखा गया है कि शादी के 5 या 10 साल बीतते-बीतते पति-पत्नी के बीच की बातचीत केवल राशन, बिल और बच्चों की पढ़ाई तक सिमट कर रह जाती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि रोमांस का खत्म होना किसी भी रिश्ते में दूरियां पैदा कर सकता है। अगर आप भी महसूस कर रहे हैं कि आपकी लाइफ बोरिंग हो गई है तो इन आसान टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

क्वालिटी टाइम का महत्व

रोमांस का मतलब हमेशा महंगे तोहफे नहीं होता। दिन भर में कम से कम 15-20 मिनट बिना मोबाइल के एक-दूसरे से बात करें। साथ में टहलना या कॉफी पीना आपके बीच के भावनात्मक जुड़ाव को फिर से जिंदा कर सकता है।

डेट नाइट्स को न करें नजरअंदाज

शादी से पहले डेट पर जाना जितना रोमांचक था शादी के बाद यह उतना ही जरूरी है। महीने में कम से कम दो बार घर से बाहर साथ डिनर या मूवी के लिए जाएं। यह आपको रोजमर्रा की जिम्मेदारियों से हटाकर एक-दूसरे पर ध्यान केंद्रित करने का मौका देता है।

तारीफ करने की आदत डालें

अक्सर हम अपने पार्टनर को टेकन फॉर ग्रांटेड ले लेते हैं। उनके छोटे-छोटे कामों की सराहना करें। तुम आज अच्छी लग रही हो या तुमने बहुत मेहनत की जैसे छोटे वाक्य पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान लाने और उनके मन में आपके लिए सम्मान बढ़ाने के लिए काफी हैं।

फिजिकल टच और सरप्राइज

हाथ पकड़कर चलना, गले मिलना या अचानक कोई छोटा सा गिफ्ट देना रिश्ते में गर्माहट बनाए रखता है। सरप्राइज के लिए किसी खास मौके का इंतजार न करें एक बिना वजह दिया गया छोटा सा नोट या फूल भी जादू कर सकता है।

पुरानी यादों को ताजा करें

कभी-कभी अपनी पुरानी एल्बम देखें या उन जगहों पर जाएं जहां आप पहली बार मिले थे। अपनी पहली मुलाकात और शुरुआती प्यार की बातें करने से मन में फिर से वही पुरानी उमंग पैदा होती है।

रिश्ता कोई भी हो उसे सींचने की जरूरत होती है। रोमांस कोई ऐसी चीज नहीं है जो अपने आप बनी रहे बल्कि इसे दोनों पार्टनर के छोटे-छोटे प्रयासों से बनाया जाता है। आज ही से शुरुआत करें और अपनी शादीशुदा जिंदगी को फिर से खुशहाल बनाएं।

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद

BJP नेता माधवी लता की बागलकोट में एंट्री बैन, 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक रोक, कानून-व्यवस्था के लिए बताया खतरा

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप