नए साल पर दोस्तों व परिवारों को दें ये गिफ्ट (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

New Year 2025: नए साल पर अपने परिवार और दोस्तों को इन खूबसूरत तोहफों से करें खुश

नए साल की शुरुआत बस कुछ ही दिनों में होने वाली है। दुनियाभर में लोग 1 जनवरी को नए साल का स्वागत बहुत ही उत्साह से करते हैं। साल के पहले दिन लोग दोस्तों और परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हैं।

प्रीति शर्मा

New Year 2025 Gift Ideas: नए साल की शुरुआत बस कुछ ही दिनों में होने वाली है। दुनियाभर में लोग 1 जनवरी को नए साल का स्वागत बहुत ही उत्साह से करते हैं। साल के पहले दिन लोग दोस्तों और परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हैं। इस मौके पर कई लोग पार्टी भी करते हैं। इस बार 2025 को खास बनाने के लिए अपनों को आप कुछ खास तोहफे दे सकते हैं। इससे उनके चेहरे पर मुस्कान आएगी और ये हर समय यादगार रहेगा। सही तोहफे किसी भी रिश्ते को खास और गहरा बनाने के लिए बहुत ही जरूरी होते हैं।

नए साल पर इस तरह करें विश

2025 को यूनिक और स्पेशल बनाने के लिए लोगों को विश करने का तरीका भी बदला जा सकता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं भेजते हुए हाथ से टाइप किए मैसेज की जगह पर्सनल लेटर भेजा जा सकता है। इसमें आप अपने दिल की बात कर सकते हैं और आने वाले साल की यादों को जोड़ सकते हैं। इसके अलावा क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करते हुए डिजिटल कार्ड बना सकते हैं। साथ ही न्यू ईयर पार्टी घर पर दोस्तों और परिवार के साथ मना सकते हैं।

स्मार्ट वॉच

अगर घर में कोई छोटा बच्चा, दोस्त या परिवार को कोई भी सदस्य हो उसे नए साल पर स्मार्ट वॉच दे सकते हैं। ये फिटनेस और लाइफस्टाइल को बनाए रखने में मदद करती है। इसके अलावा रूटीन लाइफ भी आसान होती है। यह कई तरह के काम आ सकती है।

किताब

अगर आपके परिवार या दोस्तों को पढ़ने का शौक है, तो उसे किताब गिफ्ट की जा सकती है। यह किसी भी विषय पर हो सकती है। कहानी, आध्यात्म, लाइफस्टाइल, फिटनेस आदि। यह भी एक अच्छा तोहफा साबित हो सकता है।

होम डेकोर आइटम्स

घर को सजाने के लिए होम डेकोर आइटम्स जैसे कैंडल्स, वॉल हैंगिंग, प्लांट्स गिफ्ट किया जा सकता है। यह आप किसी को भी दे सकते हैं। अगर किसी बड़े व्यक्ति को दे रहे हैं, तो उनके काम आ सकता है।

इस तरह की अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

पर्सनलाइज्ड कैलेंडर

साल शुरू होने के शुभ अवसर अपनों को पर्सनलाइज्ड कैलेंडर दिया जा सकता है। इस कैलेंडर में उनकी फोटो और खास तारीखें शामिल की जा सकती हैं। यह बहुत ही यादगार गिफ्ट साबित हो सकता है।

हेल्थ केयर प्रोडक्ट्स

सर्दियों के समय अक्सर लोगों का रूटीन बिगड़ जाता है। ऐसे में स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। इसके लिए आप उन्हें फिटनेस बैंड, ग्रीन टी किट, स्पा सेट आदि दे सकते हैं। यह अच्छा ऑप्शन रहेगा।

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी