माता-पिता से करें ये खास वादे (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

केवल लव पार्टनर से ही नहीं माता-पिता से करें ये खास वादे, चेहरे पर लाएंगे मुस्कान

वैलेंटाइन डे चल रहा है तो इसे कपल्स से जोड़कर देखा जाता है जहां पर जिंदगी भर साथ रहने के लिए लोग वादे करते है। दोस्ती और माता-पिता के साथ भी वादे किए जा सकते है जो एक समय के अंतराल में जरूरी हो जाते है।

दीपिका पाल

Promise Day 2025: वैलेंटाइन वीक का दौर चल रहा है इसमें आज 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जा रहा है। यहां पर वैलेंटाइन डे चल रहा है तो इसे कपल्स से जोड़कर देखा जाता है जहां पर जिंदगी भर साथ रहने के लिए लोग वादे करते है। दोस्ती और माता-पिता के साथ भी वादे किए जा सकते है जो एक समय के अंतराल में जरूरी हो जाते है।

आज हम आपको कुछ वादे याद दिला रहे है जिसके जरिए जो आप माता-पिता से कर सकते है। चलिए जानते है इन 10 प्रकार के फर्ज या वादों के बारे में...

आप माता-पिता से आज करें ये खास वादें जीवन भर बनी रहेगी खुशियां

इन वादों के जरिए माता-पिता से जीवन भर बना रहेगा लगाव

1. हमेशा करें सम्मान 

एक वादा खुद से और अपने माता-पिता से करें कि, वे उनके दिए हुए संस्कारों का पालन करेंगे और हमेशा उनका सम्मान करेंगे। क्योंकि आज की दुनिया में माता-पिता ही ऐसे है जो जीवनभर साथ देते है चाहे कितने लोग छोड़कर जाएं वे हमेशा आपके साथ रहते है।

2- अकेलेपन का नहीं होने देंगे एहसास

यहां पर आप यह प्रण ले सकते है कि, उन्हें कभी अकेला नहीं छोड़ेंगे। यहां पर हम अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में इतने व्यस्त और मस्त हो जाते हैं कि, माता-पिता को समय नहीं दे पाते। उनसे ये वादा करें कि आप कितने भी व्यस्त क्यों न हों, लेकिन उन्हें कभी अकेला महसूस नहीं होने देंगे।

3. सपनों और इच्छाओं का रखेंगे  हमेशा ख्याल 

यहां आज प्रॉमिस डे पर आप माता-पिता इस बात का ख्याल रखें कि, माता-पिता की जो भी इच्छाएं या सपनें है उन्हे पूरा करने में मदद करेंगे। बचपन से ही माता-पिता आपकी इच्छाओं को पूरा करने के लिए मेहनता करते हैं हमें भी अब उनकी इच्छाओं को समझना चाहिए।

4. सेहत का रखें पूरा ध्यान

यहां पर प्रॉमिस डे पर आप माता-पिता की सेहत से जुड़ा फैसला ले सकते है। यहां पर बढ़ती उम्र के साथ माता-पिता को आपकी आवश्यकता होती है व्यस्त जिंदगी की वजह से ख्याल रख नहीं पाते है। इसके लिए आप समय-समय पर उनको डॉक्टर के पास ले जाएं और दवाओं, खानपान का पूरा ख्याल रखें।

5. जीवन की हर परिस्थिति में देंगे साथ

अक्सर ऐसा होता है कि, हम जीवन की भागदौड़ में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि, माता-पिता को कहीं पीछे छोड़ देते है। ऐसा करना गलत है खुद से माता-पिता के लिए वादा करें कि, आज तक हर परिस्थिति में हमारा साथ दिया, वैसे ही अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम भी हर अच्छे-बुरे समय में उनके साथ खड़े रहें और उन्हें किसी भी परेशानी का सामना अकेले न करने दें।

6-बिना झुंझलाए उनकी बात सुनेंगे

अक्सर ऐसा होता हैं कि, माता-पिता कुछ कहते हैं और हम हमेशा झुंझला देते हैं यह गलत होता है। इसलिए यहां पर आप ये वादा करें कि आप धैर्य के साथ उनकी हर बात सुनेंगे और उन्हें ये महसूस कराएंगे कि उनकी बातें आपके लिए बहुत मायने रखती हैं।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED की जांच पर लगी रोक

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे

नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व: 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन बने नए CEO