आलू बरूले रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

प्याज के पकोड़े छोड़िए ! सर्दी में बनाएं आलू की यह शानदार डिश, रेसिपी जानकर हो जाएगा खाने का मन

Aloo Ke Barule Recipe In Hindi: आपको आलू की नई डिश बनाने के बारे में बता रहे है जो यूपी के अलीगढ़ की सबसे फेमस डिश आलू के बरोले है। अलीगढ़ के वासियों की पसंद की डिश है तो लोग इसे बनाना पसंद करते है।

दीपिका पाल

Aloo Ke Barule Ghar Par Kese Banaye: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में सेहत का सही तरीके से ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। कई लोग सेहत के अलावा अलग-अलग तरीके के खाने का स्वाद लेना पसंद करते है। प्याज के पकोड़े सर्दियों में लोग बनाना पसंद करते है। आज हम आपको आलू की नई डिश बनाने के बारे में बता रहे है जो यूपी के अलीगढ़ की सबसे फेमस डिश आलू के बरोले है। अलीगढ़ के वासियों की पसंद की डिश है तो लोग इसे बनाना पसंद करते है।

इस तरीके से बनाएं आलू के बरूले

यहां पर आप आलू की मदद से आलू के बरूले बना सकते है इसके लिए सामग्रियों के साथ बनाने के तरीके के बारे में बताया जा रहा है।

बरूले के क्या चाहिए

आलू के बरूले बनाने के लिए आपको चाहिए होंगे

  • 6 से 8 आलू (छोटे साइज के),
  • ½ छोटी चम्मच नमक,
  • 12-15 लहसुन की कलियां,
  • 4-5 भीगी हुई साबुत लाल मिर्च,
  • ½ छोटा चम्मच अजवाइन, 1 बड़ा चम्मच चाट मसाला,
  • 4 बड़े चम्मच बेसन,
  • 3 बड़े चम्मच चावल का आटा,
  • तलने के लिए तेल।

बरूले बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आलुओं को अच्छी तरह से 2-3 बार धोकर साफ कर लें ताकि बिलकुल भी मिट्टी न रहे।
  • अगर आलू बड़े हैं तो टुकड़ों में काट लें और फिर थोड़े से नमक मिले पानी में उबालने के लिए रख दें. इससे नमक आलुओं के अंदर तक चला जाएगा।
  • ध्यान रखें कि आपको आलू छीलने नहीं हैं और पूरी तरह से गलने नहीं देना है, क्योंकि फ्राई करते वक्त भी आलू कुक होते हैं।
  • जब आलू तकरीबन 60 प्रतिशत तक पक जाएं तो गैस ऑफ कर दें और आलुओं को पानी से प्लेट में या फिर किसी बड़े बाउल में निकाल लें।
  • अब लहसुन की कलियों और भीगी हुई सूखी लाल मिर्च को ग्राइंडर में डालकर पीसकर पेस्ट बना लें।
  • अब आलुओं में लहसुन और मिर्च का पेस्ट मिलाएं और फिर उसमें बेसन, चावल का आटा भी एड करें. इसी के साथ अजवाइन को मसल कर डालें।
  • इसी के साथ आलू में लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, नमक, भी एड कर दें और अच्छी तरह से हाथों से मिलाएं ताकि आलू बिल्कुल कोट हो जाएं।
  • अब कड़ाही में तेल गर्म करें और मिडियम फ्लेम पर हल्के गोल्डन होने तक फ्राई करें साथ ही में हरी मिर्च तल लें।
  • अब सारे आलुओं को एक-एक करके हल्का सा प्रेस कर लें ताकि इसके किनारे खुल जाएं और अब आपको दोबारा से आलुओं को फ्राई करना है।
  • दो बार फ्राई करने के बाद आलू बिल्कुल क्रिस्पी हो जाते हैं और अंदर से उनकी सॉफ्टनेस भी बनी रहती है।
  • फ्राई करने के बाद सारे बरूले निकालकर एक पेपर पर रखते जाएं ताकि एक्स्ट्रा ऑयल हट जाए. इस तरह आपके बरूले बनकर तैयार हैं।

क्या चाहिए सामग्री चटनी के लिए

  • 1 गुच्छा हरा धनिया,
  • 2 हरी मिर्च या स्वाद के मुताबिक लें,
  • 4-5 लहसुन की कलियां,
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा,
  • 2 बड़े चम्मच बूंदी,
  • ½ छोटी चम्मच काला नमक,
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस, 2 बड़े चम्मच दही, ¼ कप पानी, बरूले परोसने के लिए कद्दूकस की हुई मूली.

चटनी बनाने का तरीका

आपको चटनी के लिए हरी मिर्च, हरा धनिया, लहसुन की कलियां, बेसन की बूंदी (जिससे रायता बनाते हैं), दही, नींबू का रस, अदरक का टुकड़ा, काला नमक, ग्राइंडर में डालें और थोड़े से पानी के साथ सारी चीजों को पीसकर तैयार कर लें।

आपकी चटपटी हरी चटनी भी बनकर तैयार है। मूली को छीलकर कद्दूकस कर लें।

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, 10 बजे होगा सभी नेताओं का फोटो सेशन

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब

IAS Officer Suspension Rules: डीएम साहब को कौन कर सकता है सस्पेंड? किसके पास है अधिकार, जानिए पूरा नियम