लाइफस्टाइल

'बसंत पंचमी' के दिन बनाएं ये पीले व्यंजन, देवी सरस्वती होंगी प्रसन्न

नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: 'बसंत पंचमी'' (Basant Panchami) से वसंत ऋतु प्रारंभ होती है। इस दिन पूरे देश में ज्ञान और बुद्घि की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। देवी सरस्वती को शिक्षा ज्ञान बुद्घि संगीत और कला की देवी कहा जाता है। उनके आशीर्वाद से व्यक्ति को विद्या और बुद्धि की प्राप्ति होती है। हर साल 'बसंत पंचमी' का त्योहार माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इसी दिन से वसंत ऋतु भी शुरु हो जाती है। इस साल 26 जनवरी को 'वसंत पंचमी' का त्योहार मनाया जा रहा है।

उत्तर भारत में 'बसंत पंचमी' का दिन छात्रों के लिए बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन बच्चे नहाने के बाद पीले रंग के कपड़े पहनकर मां सरस्वती की पूजा करते हैं और पतंग उड़ाकर आनंद उठाते हैं। ऐसा माना जाता है कि 'बसंत पंचमी' का त्योहार, कामदेव, उनकी पत्नी रति और उनके दोस्त बसंत के सम्मान में मनाया जाता है। यह त्योहार श्रृंगार रस्म से भी जुड़ा होता है।

इस दिन विशेष पीले कपड़े और पीले खाद्द पदार्थों को बनाने की भी परंपरा रही है। वसंत पंचमी के मौके पर घरों में पारंपरिक फूड डिशेस भी बनाई जाती है। ऐसे में आइए जानें कुछ ऐसी ही पारंपरिक फूड डिशेस के बारे में-

बेसन लड्डू

घर पर बने बेसन के लड्डू सबके फेवरेट होते हैं। आप सॉफ्ट बेसन में काजू और बादाम दोनों एड करके रोल कर सकते हैं।

रस मलाई

मीठी रसभरी रस मलाई को आप बड़े चाव से खा सकते हैं। छैना और रबड़ी को मिलाकर बहुत टेस्टी रसमलाई बन सकती है। आप रेडीमेड रसगुल्ला और कन्डेंस्ड मिल्क का यूज करके 15 मिनट में भी रस मलाई बना सकते हैं।

नमकीन या मीठी खिचड़ी

पीली डिश में खिचड़ी, बहुत ही ईजी और टेस्टी ऑप्शन है। आप वेजिटेबल खिचड़ी के साथ प्लेन बटर खिचड़ी भी बना सकते हैं। शक्कर या गुड डालकर आप मीठी खिचड़ी भी अच्छी लगती है।

मीठे या पीले चावल

बसंत पंचमी पूजा में प्रसाद के लिए मीठे चावल बनाना बेस्ट है। इन चावल में शक्कर, केसर, लौंग, इलायची, दालचीनी और ड्राई फ्रूट्स एड करके अच्छा पीला भोग बन सकता है।

कढ़ी पकोड़ा

बसंत पंचमी पर लंच या डिनर में कढ़ी पकोड़ा कुक कर सकते हैं। सिंपल कढ़ी में कुछ पकोड़े फ्राई कर डाल दें और एन्जॉय करें। आप इसे चावल या रोटी के साथ भी खा सकते हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन