दिवाली पर बनाएं ये मिठाईयां (सौ. डिजाइन फोटो) 
लाइफस्टाइल

दिवाली के दिन पूजा से पहले बनाएं ये स्वादिष्ट मिठाईयां, नहीं पड़ेगी कुक करने की जरूरत

Diwali Food Recipe: आप भी कुछ ऐसे ही डिश को बनाने का प्लान कर रहे है तो, आज हम आपको नो कुक मिठाई बनाने की रेसिपी के बारे में बता रहे है। यह कम समय में आपके जश्न में मिठास घोलती है।

दीपिका पाल
Diwali Sweet Recipes: दीवाली के उत्सव की शुरुआत हो गई है। आने वाले दिन दीवाली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस खास त्योहार के मौके पर कई तरीके के पकवान बनाए जाते है। आप भी कुछ ऐसे ही डिश को बनाने का प्लान कर रहे है तो, आज हम आपको नो कुक मिठाई बनाने की रेसिपी के बारे में बता रहे है। यह कम समय में आपके जश्न में मिठास घोलती है।
दिवाली के मौके पर नारियल के लड्डू बना सकते है। इस डिश को बनाने के लिए एक बाउल लें और उसमें नारियल का बूरा डालें। इसके साथ ही कंडेंस्ड मिल्क और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लीजिए। हाथों में घी को लगाइए और लड्डू की शेप दे दें।
दिवाली के मौके पर आप बिना कुक मिठाईयों में खजूर से तैयार मिठाई बना सकते है। इस डिश को बनाने के लिए खजूर को कुछ देर के लिए भिगो दें,इसके बाद इसका बीज निकाल दें. अब खजूर को मैश करें और उसमें बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाएं। रोटी की तरह बेले और रोल का शेप में फोल्ड करें. कुछ देर के लिए फ्रिज में रख कर सेट करें और गोल-गोल शेप में कट करें।
दिवाली पर आप बिस्किट के साथ बर्फी स्वादिष्ट बना सकते है। यह सबसे आसान और टेस्टी डिश है इसे बनाना आसान होता है। इस बनाने के लिए मैरी बिस्किट लें और उन्हें अच्छे से क्रश कर लें. इसमें कंडेंस्ट मिल्क, कोको पाउडर और चॉकलेट चिप्स डालकर मिक्स करें. इसे एक ट्रे में फैलाएं और फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें। सेट होने के बाद बर्फी के सेट में काटकर सर्व कर सकते है।
दीवाली के मौके पर आप चॉकलेट पीनट बटर बाइट्स डिश बना सकते है। इसे बनाने का तरीका बेहद आसान है। इसके लिए पीनट बटर में अपनी पसंद के बिस्किट का चूरा करके मिलाएं। ऊपर से मेल्ट चॉकलेट डालें और छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं, इसके बाद इन बॉल्स को फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें। जमने के बाद इसका सेवन कर सकते है।
दिवाली के स्वीट्स में आप फ्रूट योगर्ट पार्फे स्वादिष्ट डिश बना सकते है। इसे बनाना बेहद आसान है इसके लिए आप एक गिलास लें उसमें दही डालें फिर फ्रूट्स और फिर ग्रेनोला की लेयर लगाएं. ऐसे आपको 3 लेयर बनानी है. ऊपर से हनी एड करें। ये सभी डिशेज स्वाद के साथ स्वास्थ के लिए भी फायदेमंद होती है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार