खिचड़ी (फोटो.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

Leftover Khichdi Recipe: घर में बची खिचड़ी को न फेंकें, इस तरह से 20 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट मसाला चीज बॉल्स

Leftover Khichdi Indian Recipe: घर में बची हुई खिचड़ी से एक स्वादिष्ट और क्रिस्पी स्नैक तैयार कर सकते हैं। मसाला खिचड़ी बॉल्स स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ बनाने में भी बेहद आसान हैं।

रीता राय सागर

Masala Khichdi Balls Recipe: रोजमर्रा की भागदौड़ में कई बार ऐसा होता है कि घर में बना खाना बच जाता है और फिर उसे फेंकना पड़ता है। खासकर खिचड़ी, ऐसी डिश है, जिसे कोई भी दोबारा नहीं खाना चाहता है। लेकिन अब आपको बची हुई खिचड़ी को बेकार समझकर फेंकने की जरूरत नहीं है। थोड़ी सी क्रिएटिविटी और कुछ आसान सामग्री की मदद से आप इसे एक स्वादिष्ट और कुरकुरे स्नैक में बदल सकती हैं।

बची हुई खिचड़ी से तैयार होने वाली मसाला खिचड़ी बॉल्स स्वाद और टेक्सचर का बेहतरीन मेल हैं। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम ये बॉल्स बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएंगी। शाम की चाय के लिए यह एक परफेक्ट स्नैक आइटम है। महज 20 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है।

कुकिंग टाइम- 20 मिनट

मसाला खिचड़ी बॉल्स बनाने की सामग्री

  • बची हुई खिचड़ी
  • 1/4 कप बेसन
  • 1/4 कप बारीक कटा प्याज
  • 1 टीस्पून अदरक का पेस्ट
  • 2 टीस्पून बारीक कटी हरी मिर्च
  • 2 टेबलस्पून बारीक कटा धनिया
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 टीस्पून तिल
  • तलने के लिए कैनोला ऑयल
खिचड़ी बॉल्स (फोटो.सोशल मीडिया)

खिचड़ी मसाला बॉल्स बनाने का तरीका

  • एक बाउल में सारी सामग्री (बची हुई खिचड़ी, बेसन, अदरक-मिर्च का पेस्ट, प्याज, हरा धनिया, तिल और नमक) को एक साथ मिलाएंगे।
  • एक अच्छा मिक्स तैयार करके इसे बॉल्स का शेप देंगे। आप चाहें तो इसे अपने अनुसार आकार दे सकते हैं।
  • अब एक कड़ाही में तेल को गर्म करें और इसमें बॉल्स को सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।
  • प्लेट पर एब्ज़ॉर्बेंट पेपर बिछाएं। इस पर फ्राइड बॉल्स को निकालें।
  • मसाला खिचड़ी बॉल्स को आप गर्मागर्म चाय और खट्टी-मीठी चटनी के साथ सर्व करें।

अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं, तो आप इसकी स्टफिंग में कद्दूकस किया हुआ मोजरेला चीज मिला सकते हैं। इससे खिचड़ी बॉल्स और अधिक टेस्टी बनेंगे।

अगर आपके घर में भी कभी खिचड़ी बच जाए, तो आप इस चटपटी रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं।

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को पुलिस ने छोड़ा, बोले ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें