लाइफस्टाइल

'नवरात्रि व्रत' में अपने हाथों से बनाएं 'साबूदाना खिचड़ी', रहेगी दिनभर एनर्जी, जानिए बेहद आसान रेसिपी

नवभारत डेस्क

-सीमा कुमारी

नवरात्रि में श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना में 9 दिनों तक उपवास रखते हैं। व्रत के दौरान फलाहार किया जाता है। साबूदाना खिचड़ी भी व्रत के लिए बहुत बढ़िया मनाई जाती है। स्वाद के साथ यह एनर्जी से भरी हुई होती है। इसे बनाना भी बड़ा आसान होता है। समय भी बहुत कम लगता है। आइए जानें इसकी रेसिपी। 

'साबूदाना खिचड़ी' की सामग्री 

  • साबूदाना - 1 कटोरी
  • मूंगफली दाना - 1/2 कटोरी
  • आलू - 1
  • जीरा - 1 टी स्पून
  • हरा धनिया कटा - 1 टेबलस्पून
  • नींबू - 1
  • कढ़ी पत्ते - 7-8
  • हरी मिर्च कटी - 2
  • घी/तेल - 1 टेबलस्पून
  • सेंधा नमक - स्वादानुसार

बनाने की विधि 

सबसे पहले साबूदाना को बढ़िया से धोकर 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। जिससे साबूदाने अच्छी तरह से नरम होकर फूल जाएं। इस दौरान एक कड़ाही में मूंगफली दाने डालकर उन्हें ड्राई रोस्ट कर लें। इसके बाद मूंगफली दानों को मसलकर छिलके हटा दें और उन्हें दरदरा कूट लें।

अब एक कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डालकर चटकाएं। इसके बाद कढ़ी पत्ते, हरी मिर्च डालकर भूनें। अब इसके आलू काटकर डालें और अच्छी तरह से भूनें। आलू को भुनने में 2-3 मिनट का वक्त लगेगा। जब आलू नरम हो जाए तो उसमें भिगोए साबूदाने डालकर करछी से मिलाएं। इसके बाद कड़ाही को ढककर 4-5 मिनट तक साबूदाना पकने दें। इस दौरान बीच-बीच में साबूदाना चलाते रहें, जिससे कड़ाही पर न चिपके।

अब इसमें दरदरे पिसे मूंगफली दानें, हरी धनिया पत्ती और स्वादानुसार सेंधा नमक डालकर करछी की सहायता से अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद नींबू का रस निचोड़कर खिचड़ी को 2-3 मिनट तक और पकने दें। इसके बाद गैस बंद कर दें। स्वाद से भरपूर साबूदाना खिचड़ी बनकर तैयार हो चुकी है। इसके ऊपर हरी धनिया पत्ती गार्निश कर दही के साथ सर्व करें। 

INDIA गठबंधन का जन महाभियोग कार्यक्रम रद्द, खरगे-राहुल गांधी समेत कई नेता होने थे शामिल

PM-Kisan 24th Installment: क्या आपकी पिछली किस्त भी अटकी थी? जानिए किन किसानों को मिल सकते हैं ₹4,000

PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त कैसे चेक करें और निकालें; जानें Step by Step

पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी की PM-किसान की 24वीं किस्त, किसानों के खाते में भेजे 19 हजार करोड़ रुपये

डेटिंग ऐप Tinder- Bumble और Hinge पर 75% प्रोफाइल फर्जी; जानें कैसे बचें रोमांस स्कैम से?