File Photo 
लाइफस्टाइल

असली साउथ इंडियन टेस्ट वाला 'मेदू वड़ा' ऐसे बनाएं, जानिए रेसिपी

नवभारत डेस्क

-सीमा कुमारी

मेदु वड़ा' (Medu vada) साउथ इंडिया की फेमस डिश है। इसके बिना साउथ इंडिया में नाश्ता अधूरा माना जाता है। अक्सर लोग जब भी परिवार के साथ साउथ इंडियन खाना खाने जाते है, तो वडा जरूर ऑडर करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने यह डिश अपने घर पर बनाने की कोशिश की है। अगर नहीं तो इसमें चटपटा स्वाद डालकर बहुत ही आसानी से बनाया जा सकता है। आइए जानें इसकी रेसिपी-

सामग्री

  • 1 कप उड़द की दाल
  • 1/4 कप चना दाल
  • 2 टीस्पून चावल का आटा
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 3 टेबलस्पून सूखा नारियल (बारीक कटा हुआ)
  • 5-6 करी पत्ते
  • 1 टेबलस्पून हरा धनिया (कटा हुआ)
  • 1 इंच अदरक (बारीक कटा हुआ)
  • चुटकीभर हिंग
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल तलने के लिए

बनाने की विधि

'मेदू वड़ा' बनाने के लिए सबसे पहले दोनों दालों को अच्छे से धोकर लगभग 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।

अब भीगी हुई दाल का सारा पानी निकालकर उड़द की दाल और चना दाल को बहुत कम पानी में एकसाथ पीसकर चिकना पेस्ट बना लें।

बैटर में हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक और कटा हुआ सूखा नारियल डालकर अच्छे से मिलाए । 2-3 चम्मच चावल का आटा डालें। क्रिस्पी बनाने के लिए इसमें चावल का आटा डाला जाता है।

अब मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें।

इसके बाद अपनी हथेलियों को गीला करें और नींबू के आकार का घोल लें।

बीच में छेद करके गरम तेल में डाल दें।

वड़ा तेल के ऊपर तैरने चाहिए। दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक तलें। लीजिए, तैयार है मेदू वड़ा। चटनी या सांभर के साथ सर्व करें ।

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7; नासिक में सुबह-सुबह आया भूकंप

सुखबीर सिंह बादल पर हमले के बाद एकनाथ शिंदे ने लिया हालचाल, जानें कौन हैं निहंग जसपाल सिंह तेजा?

30 दिन की मेहनत पर पानी में फेरने की साजिश! अस्पताल से देवेंद्र नाथ महतो का बड़ा बयान, एकजुट रहकर बचाएं आंदोलन

भारत को चाहिए दूसरा स्वतंत्रता संग्राम, सोनम वांगचुक की चेतावनी ने बढ़ाई नेताओं की धड़कनें! जनता से मांगी मदद

परिवार उजड़ गए, कई जिंदगियां तहस-नहस... विभाजन विभीषिका पर पीएम मोदी ने याद दिलाया इतिहास का वो काला पन्ना