मावा गुजिया की रेसिपी 
लाइफस्टाइल

दिवाली के दिन बनाएं 'मावा गुजिया' जानिए इसकी आसान रेसिपी

दिवाली का त्यौहार बिना गुजिया के अधूरा लगता है। मावा गुजिया खासकर इस अवसर पर बनाई जाती है, जो न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि अपने खास बनावट के कारण हर किसी का दिल जीत लेती है।

सीमा कुमारी

Diwali Recipes 2024:  पांच दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव महापर्व का इंतजार हर कोई को बेसब्री से होता है। ये एक ऐसा त्योहार है, जिसमें लोग न सिर्फ अपने परिवार के साथ बल्कि अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ भी खुशियां मनाते हैं। इस त्योहार में घरों में तरह-तरह के पकवान बनाने की भी परंपरा है। 

ऐसे में दिवाली का त्यौहार बिना गुजिया के अधूरा लगता है। मावा गुजिया खासकर इस अवसर पर बनाई जाती है, जो न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि अपने खास बनावट के कारण हर किसी का दिल जीत लेती है। यहां हम आपको बताएंगे मावा गुजिया बनाने की सरल विधि, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।

जानिए मावा गुजिया की सामग्री

मैदा: 2 कप

खोया (मावा): 1 कप

चीनी: 2 कप

घी: 1 कप (तलने के लिए)

इलायची पाउडर: 1 टी स्पून

बादाम (बारीक पिसा हुआ): 1 टी स्पून

जानिए मावा गुजिया बनाने की रेसिपी

इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते है जो बहुत ही आसान हैं।

1- मावा गुजिया को बनाने के लिए एक बर्तन में चीनी और आवश्यक मात्रा में पानी डालें। गैस पर धीमी आंच पर रखें और चीनी के घुलने तक चम्मच से चलाते रहें। जब चीनी पूरी तरह से घुल जाए, तो आंच बढ़ाकर चाशनी को उबालें। उबालने के बाद गैस बंद कर दें।

2-उसके बाद सबसे पहले, एक बर्तन में मैदा लें और उसमें आधा कप घी डालें। आवश्यक मात्रा में पानी डालकर अच्छी तरह गूंथ लें। आटे को आधे घंटे के लिए ढककर रखें। एक कढ़ाई में मावा को कम आंच पर हल्का सा भूनें।

जब मावे का रंग हल्का भूरा हो जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें।

3-ठंडा होने पर, मावे में बादाम, इलायची पाउडर और एक कप चीनी मिलाएं। गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें गोल बेल लें।

इन बेलनियों के बीच में तैयार किया हुआ मावे का भरावन डालें। गुजिया बनाने वाले कंटेनर की मदद से गुजिया के किनारों को अच्छी तरह शेप दें।

4- एक कढ़ाई में घी डालकर कम आंच पर गर्म करें। गुजिया को गरम घी में डालें और तब तक पकाएं जब तक कि उनका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए।

5-गुजिया को निकालकर पेपर टॉवल पर रखकर अतिरिक्त घी सोखने दें। गुजिया को गर्मागर्म परोसें। आप चाहें तो इन्हें चाशनी में डुबोकर भी सर्व कर सकते हैं। दिवाली की खुशियों को बांटने के लिए यह मिठाई सबसे बेहतरीन है।

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट