नवरात्रि में बनाएं आम की स्मूथी (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

Chaitra Navratri Food: इस बार नवरात्रि पर बनाएं मैंगो की स्मूथी, व्रत के दौरान होगा आपको ताजगी का अहसास

चैत्र नवरात्रि के समय गर्मी का अहसास होने लगता है इसके लिए आप अपनी डाइट में मैंगो स्मूथी की डिश तैयार कर सकते है। यह डिश स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए बेहतर होता है।

दीपिका पाल

Chaitra Navratri Food: हिंदू धर्म में हर व्रत- त्योहार और नवरात्री का महत्व होता है। यहां पर चैत्र नवरात्रि की शुरुआत इस बार 30 मार्च से होने जा रही है जो 6 अप्रैल यानि 9 दिनों तक चलती रहती है। यहां पर चैत्र नवरात्रि के दिन व्रत रखने का महत्व होता है कहते हैं माता दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए व्रत रखना चाहिए। नवरात्रि के दौरान व्रत में सात्विक भोजन के साथ फलाहार लेना चाहिए।

चैत्र नवरात्रि के समय गर्मी का अहसास होने लगता है इसके लिए आप अपनी डाइट में मैंगो स्मूथी की डिश तैयार कर सकते है। यह डिश स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए बेहतर होता है। चलिए जान लेते है मैंगो स्मूथी बनाने की रेसिपी।

जानिए मैंगो स्मूथी बनाने की विधि

यहां पर नवरात्रि के दौरान स्मूथी का सेवन करना अच्छा होता है इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर को एनर्जी भी देता है और इसके अलावा ताजगी भी मिलती है।

क्या चाहिए मैंगो स्मूथी की सामग्री

1 पका हुआ आम

1 कप दूध

1 टेबल स्पून शहद (स्वाद अनुसार)

1/4 कप दही

1/2 टीस्पून इलायची पाउडर

बर्फ के टुकड़े (स्वाद अनुसार)

जानिए कैसे बनाएं मैंगो की ठंडी स्मूथी

  • सबसे पहले आम को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब एक ब्लेंडर में आम, दूध, दही, शहद और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें।
  • जब स्मूथी बिल्कुल मुलायम हो जाए, तो उसमें बर्फ के टुकड़े डालकर फिर से मिक्स करें।
  • अब तैयार मैंगो स्मूथी को एक गिलास में निकालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

मैंगो स्मूथी पीने के फायदे जानिए

मैंगो स्मूथी का सेवन एक बेहतरीन विकल्प है, क्योंकि इसमें विटामिन C, एंटीऑक्सिडेंट्स और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को ताकत देने के साथ-साथ ताजगी भी प्रदान करते हैं।

बिहार में फिर शुरू होगी शराब की बिक्री? शराबबंदी पर उठ रहे सवालों के बीच बड़ा अपड़ेट, सरकार ने किया अहम बदलाव

मैं RSS की भी रक्षा करुंगा, अगर उनकी अभिव्यक्ति को दबाने की कोशिश होगी...राहुल गांधी का बड़ा बयान

रामेश्वरम से निकले थे समुद्र में, पहुंच गए श्रीलंका की जेल! भारतीय मछुआरों की गिफ्तारी से बढ़ा तनाव

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

शरीयत मानने वाले अल्लाह के सिवा किसी की इबादत नहीं कर सकते... लाल किले से वंदे मातरम गायन पर अबू आजमी का बयान