नई दिल्ली: शाम के समय अक्सर लोग चाय के साथ बिस्कुट,नमकीन,समोसा आदि खाना पसंद करते है। लेकिन आप कुछ अलग खाना चाहते है तो चिली चीज़ टोस्ट की रेसिपी बेस्ट ऑप्शन है। जिसे बच्चे हो या बड़े बड़े चाव से खाते है इसे बनाना बहुत असान है। तो आइए जानें इसकी सिंपल रेसिपी।
सामग्री
बनाने की विधि
- सबसे पहले शिमला मिर्च, हरी मिर्च, हरा धनिया और लहसुन को लेकर अच्छे से छोटाृ छोटा कर के काट लें।
- फिर एक बाउल में बटर चीज़ डाल दें। इसमें फिर हरी मिर्च, लहसुन, हरा धनिया और शिमला मिर्च को डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण में स्वादानुसार पमेसान चीज़ मिलाएं। फिर एक नॉनस्टिक पैन/तवा लेकर उसमें ब्रेड के स्लाइस रखकर धीमी आंच पर एक तरफ से सेंक करें।
- जब ब्रेड स्लाइस सिंक जाएं तो ब्रेड के ऊपर तैयार किया गया मिश्रण लगाएं। ध्यान रहे यह मिश्रण जिस तरफ से ब्रेड को सेंका है उसके ऊपर लगाना है।
- फिर एक पैन में हल्का बटर डालकर धीमी आंच पर ब्रेड स्लाइस को कुरकुरी होने तक सेंक करें। इसके बाद ब्रेड को पैन से बाहर निकालकर काट लें।
- लीजिए तैयार है आपकी स्वादिष्ट चिली चीज़ ब्रेड टोस्ट। इसे आप हरी चटनी या टोमेटो सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।