लहसुनी मेथी (सौ. डिजाइन फोटो) 
लाइफस्टाइल

मेथी का साग नहीं सर्दियों में घर पर बनाएं लहसुनी मेथी, सेहत के लिए होती है वरदान से कम नहीं

Lehsuni Methi Recipe: आप लहसुन के साथ मेथी बनाते है तो यह स्वाद ही नहीं सेहत में भी आपको फायदा दिलाने का काम करती है। आज हम आपको इन जायकेदार सब्जी को घर पर बनाने के तरीके के बारे में बता रहे है।

दीपिका पाल

Lehsuni Methi Recipe: सर्दियों के मौसम की शुरूआत हो गई है। इस मौसम में सेहत का अच्छी तरह से ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। इस मौसम में पालक, मेथी, बथुआ जैसी सब्जियों की भरमार देखने के लिए मिलती है। इन सब्जियों को किसी भी तरीके से तैयार करने से सेहत को फायदा मिलता है। ये सब्जी सर्दियों में शरीर को गर्म रखती है और डायबिटीज, जोड़ों के दर्द, लिवर को हेल्दी रखने में भी ये काफी फायदेमंद है।

अगर आप लहसुन के साथ मेथी बनाते है तो यह स्वाद ही नहीं सेहत में भी आपको फायदा दिलाने का काम करती है। आज हम आपको इन जायकेदार सब्जी को घर पर बनाने के तरीके के बारे में बता रहे है।

जानिए लहसुनी मेथी बनाने का तरीका

यहां पर इस लहसुनी मेथी को बनाने के बारे में जानकारी देते चलें तो, मेथी में फाइबर, प्रोटीन, आयरनस मैगनीज, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं तो वहीं लहसुन में भी प्रोटीन, फाइबर, फास्फोरस, पोटेशियम, जिंक, कॉपर, विटामिन सी, बी कॉम्पलेक्स के कई विटामिन समेत ढेरों न्यूट्रिएंट्स होते हैं। इस मेथी की खास रेसिपी को आप कुछ सामग्रियों की मदद से बना सकते है।

क्या चाहिए सामग्री

लहसुनी मेथी के लिए आपको 500 ग्राम मेथी, 3 चम्मच तेल, 1 चम्मच जीरा, एक चौथाई चम्मच हींग, 1 प्याज, 1 टमाटर, 10-12 लहसुन की कलियां, 2 हरी मिर्च, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला चाहिए होगा।1 प्याज, 1 टमाटर, 1 हरी मिर्च, 8-10 लहसुन की कलियां, एक इंच अदरक का टुकड़ा, 2 तेजपत्ता, 3 लौंग, 3-4 काली मिर्च, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, स्वाद के मुताबिक नमक।

जानिए लहसुनी मेथी बनाने की रेसिपी

  1. मेथी को काटकर धोकर पानी से निकाल लें और काटकर थोड़ी मेथी मिक्सी में डालकर पेस्ट बना लें.बाकी की बचाकर रख लें.
  2. कड़ाही में तेल गर्म करें और जीरा का तड़का लगाने के बाद मेथी के पेस्ट को तब तक पकाएं कि तेल छूटने लगे.इसके बाद लाल मिर्च, हल्दी, धनिया, नमक डालकर 2 मिनट तक इस पेस्ट को पकाएं.
  3. पेस्ट तैयार करने के बाद सब्जी बनाने का पहला स्टेप शुरू करना है कि लहसुन की कलियां सारी छीलकर रख लें.
  4. कड़ाही में तेल डालकर इसमें जीरा डालें, हींग एड करें और फिर लहसुन को भी इस ऑयल में डाल दें. इसे हल्का गोल्डन होने तक फ्राई कर लें.
  5. लहसुन होने के बाद इसमें हरी मिर्च और प्याज डालकर भूनें. इसके बाद टमाटर डालकर गलने तक पका लें.
  6. टमाटर जब बिल्कुल मैश हो जाएं तो मेथी की भाजी भी इसमें डाल दें और फिर इसे पकने दें.
  7. जब मेथी का पानी सूख जाए तो उसमें तैयार किया गया मेथी का पेस्ट भी डाल दें और लाल मिर्च पाउडर, लहसुन-अदरक का पेस्ट, धनिया पाउडर, गरम मसाला,
  8. नमक डालकर मिक्स करने के बाद ढककर कुछ देर सब्जी को पकने दें.

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला