रक्षाबंधन पर बनाएं गुलाब हलवा (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

रक्षाबंधन पर अपने हाथों से बनाएं हाइजेनिक और स्वादिष्ट 'गुलाब हलवा', जानिए इसकी आसान रेसिपी

रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देश भर में 19 अगस्त को मनाया जाएगा इस दिन श्रावण पूर्णिमा का भी दिन होता हैं। भाई-बहन के प्रतीक का त्योहार रक्षाबंधन खास त्योहार में से एक हैं तो यहां पर मिठास घोलने के लिए इस मौके पर खास तरह की मिठाई आप बना सकते है।

दीपिका पाल

भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक ‘रक्षाबंधन’ (Raksha Bandhan 2024) का पावन त्योहार इस बार 19 अगस्त सोमवार को पूरे देश भर में मनाया जाएगा। इस बार भद्रा के कारण राखी इस दिन दोपहर 1.30 के बाद ही बांधी जा सकेगी।

रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई-बहन के लिए बेहद खास होता है। भारतीय तीज-त्योहार मिठाई और पकवानों के बिना अधूरे होते हैं। कहते हैं कि त्योहारों के मौके पर मिठाईयों और स्वादिष्ट पकवानों से रिश्ते में भी मिठास घुलती है।

बिना मिठाई के त्योहार अधूरा

तीज त्योहार बिना मिठाइयों के कहां ही पूरे होते हैं। फेस्टिवल के मौके पर मिठाई की दुकानें तरह-तरह की मिठाइयों से सज जाती हैं, लेकिन ऐसे ही मौकों पर मिठाइयों में मिलावट की सबसे ज्यादा संभावना होती है, जिन्हें खाने से फेस्टिवल के हंसी-खुशी माहौल में आप बीमार हो सकते हैं। इससे बचने के लिए घर पर ही मिठाइयां बनाने का आइडिया है बेस्ट। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बहुत ही आसान लेकिन स्वाद में जबरदस्त राजस्थान 'गुलाब हलवे' की रेसिपी। जिसे आप मात्र आधे घंटे में बनाकर तैयार कर सकते हैं। फटाफट से जान लें इसकी रेसिपी।

गुलाब हलवा बनाने के लिए सामग्री

2 लीटर- फुल क्रीम दूध,

1/3 कप- चीनी,

2 चुटकी- नींबू जेस्ट,

2 चम्मच- घी,

1/4 चम्मच- इलाइची पाउडर,

8-10- बादाम,

8-10- पिस्ता,

गुलाब की पत्तियां, केसर के धागे

गुलाब हलवा बनाने की विधि

  • गुलाब हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक मोटे तले वाली गहरी कड़ाही या पैन में दूध उबलने के लिए रख दें डालें। इस हलवे के लिए फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें।
  • दूध को लगातार चलाते रहें वरना ये तली में जलने लगेगा और हलवे का स्वाद बिगाड़ देगा। जब दूध की मात्रा आधी रह जाए, तो इसमें दो चुटकी नींबू जेस्ट डालें, जिससे इसमें दाने नजर आने लगें।
  • नींबू जेस्ट की जगह थोड़ी सी फिटकरी भी डाल सकते हैं।
  • दूध गाढ़ा नजर आने लगे, तो इसमें केसर के धागे और इलाइची पाउडर डालें और फिर इसमें चीनी मिलाएं।
  • साथ ही थोड़ी मात्रा में घी भी डाल दें। इससे ये तली में चिपकेगा नहीं।
  • जब दूध एकदम केक जैसा दिखने लगे, तो इसमें कटे बादाम और पिस्ता डालें। इसमें लगभग एक कप दूध और मिक्स करें।
  • गैस बंद कर इस मिश्रण को प्लेट में निकालें और सेट होने के लिए रख दें।
  • ऊपर से आप और भी ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं। वैसे चांदी वर्क से भी सजा सकते हैं। तैयार है 'गुलाबी हलवा' अब आप घर आए मेहमानों को सर्व करें,और खुद भी खाने का आनंद लें।

लेखिका- सीमा कुमारी

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां