बिना तेल का अचार (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

कभी खाया है बिना तेल वाला अचार, इस रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट और टेस्टी

Water Achar Recipe: आपने तेल वाले अचार का टेस्ट किया होगा लेकिन क्या आप पानी मिले अचार का सेवन करना चाहते है अगर हां तो आज हम आपको कुछ आसान रेसिपी के बारे में बता रहे है।

दीपिका पाल

Winter Special Pickle in Hindi: खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए जिस तरह से मसाले काम करते है उस तरह ही अचार का नाम आते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। घर में आप पराठे हो यो दाल-चावल के साथ अचार का सेवन कर सकते है। दादी-नानी अपनी पारंपरिक विधि की मदद से अचार को बड़े ही ध्यान से बनाया करती थी आज भी कई घरों में आम के साथ कई सब्जियों का अचार बनाकर सालभर खाने के लिए रखा जाता है।

आपने तेल वाले अचार का टेस्ट किया होगा लेकिन क्या आप पानी मिले अचार का सेवन करना चाहते है अगर हां तो आज हम आपको कुछ आसान रेसिपी के बारे में बता रहे है जो आपके काम आएगी।

जानते हैं विंटर स्पेशल पानी वाला अचार

अचार बनाते वक्त तेल का इस्तेमाल किया जाता है वहीं पर आज यहां पर बताई जा रही विधि के साथ विंटर स्पेशल पानी वाला अचार है, जिसे गाजर, ग्रीन अनियन जैसी चीजों से बना सकते है।

क्या चाहिए सामग्री

  • 2 गाजर
  • 150 ग्राम हरा प्याज,
  • 1 मूली, दरदरी पिसी हुई राई 2 चम्मच,
  • पिसी हुई पीली सरसों 2 चम्मच, 1 चम्मच पिसी हुई मिर्च (तीखा चाहिए तो मिर्च बढ़ा सकते हैं),
  • थोड़ी सी हल्दी, स्वाद के मुताबिक काला और सफेद नमक.
  • बिल्कुल थोड़ा सा तकरीबन 2 से 3 चम्मच सरसों का तेल,
  • 1 चौथाई छोटा चम्मच हींग सबसे जरूरी चीज आपको चाहिए होगा फिल्टर वाटर.

इस तरीके से बनाएं अचार

  • सबसे पहले आपको गाजर और मूली को धोकर छील लेना है और फिर बारीक टुकड़ों में काट लें.
  • गाजर, मूली की तरह ही हरी प्याज को भी साफ करने के बाद आपको बारीक काट लेना है.
  • अब एक कांच का जार लें इसमें कटी हुई गाजर, मूली, और हरी प्याज को डाल दें.
  • आपने जो राई दरदरी पीसकर रखी है वो भी इसमें एड कर दें और साथ ही में पिसी हुई पीली सरसों भी मिलाएं.
  • इसी तरह से हींग, लाल मिर्च, हल्दी काला और सफेद नमक जार में डाल दें. ये आपका अचार का मिक्सचर तैयार हो जाएगा.
  • अब सरसों का तेल डालकर चम्मच से मिलाएं और जार को पानी से भर दें. इसे बस थोड़ा सा ही खाली रखना है.

ये भी पढ़ें-

  • जार पर ढक्कन लगा दें और इसे कम से कम तीन दिनों तक ऐसे ही रखा रहने दें ताकि ये अच्छी तरह से फर्मेंट हो जाए.
  • तीन दिनों के बाद ये अचार खाने के लिए तैयार हो जाता है, जिसे आप दाल-चावल के साथ खा सकते हैं या फिर इसका पानी भी पी सकते हैं.

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, 10 बजे होगा सभी नेताओं का फोटो सेशन

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब

IAS Officer Suspension Rules: डीएम साहब को कौन कर सकता है सस्पेंड? किसके पास है अधिकार, जानिए पूरा नियम

UN ने BRICS को बताया अहम मंच, वित्तीय संस्थानों में सुधार पर दिया जोर, आतंकवाद पर दोहरा मापदंड न रखने की अपील

BRICS Summit: ग्लोबल गवर्नेंस में बदलाव की मांग, UNSC में सुधार के प्रस्ताव पर मिला संयुक्त राष्ट्र का समर्थन