बालों के लिए कॉफी के फायदे (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

सर्दियों में रूखे और बेजान बालों ने कर दिया है परेशान, इन चीजों के साथ बनाएं कॉफी हेयर पैक, देखें फायदा

इस मौसम में वैसे तो कई चीजें मौजूद होती है इन खास चीजों के साथ आप कॉफी हेयर पैक बना सकते है, जो बालों की रंगत को लौटाकर बालों को चमकदार औऱ मुलायम बनाता है। 

दीपिका पाल

नवभारत  लाइफस्टाइल डेस्क: सर्दियों का मौसम जहां पर चल रहा है इस मौसम में हम सेहत पर तो अच्छा खासा ध्यान दे ही पाते हैं लेकिन कई बार त्वचा और बालों पर सर्दी के तापमान का असर देखा जाता है। इसके लिए आपको घर में ही मौजूद कई चीजों के प्रयोग के साथ हेयर पैक तैयार करना चाहिए जो आपके बालों के लिए फायदेमंद रहेगा। आज हम आपको कॉफी के इस्तेमाल के साथ हेयर पैक के बारे में बता रहे है जो बालों की रंगत को लौटाकर बालों को चमकदार औऱ मुलायम बनाता है।

इन चीजों के प्रयोग से बनाएं सर्दियों में कॉफी हेयर पैक

आपको बताते चलें कि, इस मौसम में वैसे तो कई चीजें मौजूद होती है इन खास चीजों के साथ आप कॉफी हेयर पैक बना सकते है जो इस प्रकार है...

1- शहद और कॉफी

यहां पर आप बालों को हेल्दी बनाना चाहते है तो, शहद औऱ कॉफी को ले सकते है यह फायदेमंद होता है। एक कटोरी में शहद लें। उसमें कॉफी पाउडर मिलाएं। अच्छे से मिलाकर पैक बनाएं। इसे बालों में लगाएं। कुछ देर बाद शैम्पू कर लें। इससे फायदा होगा। हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल करने पर फायदा मिलेगा।

सर्दियों में दही ठंडा होता है लेकिन आप इसे बालोंके लिए इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए हेयर पैक बनाने के लिए  एक कटोरी में दही लें। उसमें कॉफी पाउडर मिलाएं। अच्छे से मिलाकर पैक बनाएं। इसे स्कैल्प से लेकर बालों के सिरे तक लगाएं। कुछ देर बाद शैम्पू कर लें। इससे फायदा होगा। हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल करने पर फायदा मिलेगा।

3- कैस्टर ऑयल और कॉफी

सर्दियों में बालों को हेल्दी रखने के लिए एक कटोरी में कैस्टर ऑयल लें। उसमें कॉफी पाउडर मिलाएं। अच्छे से मिलाकर पैक बनाएं। इसे स्कैल्प से लेकर बालों के सिरे तक लगाएं। कुछ देर बाद शैम्पू कर लें। इससे फायदा होगा।

4-कॉफी और नारियल तेल

सर्दियों में बालों को हेल्दी रखने के लिए  एक कटोरी में नारियल तेल लें। उसमें कॉफी पाउडर मिलाएं। अच्छे से मिलाकर पैक बनाएं। इसे स्कैल्प पर लगाकर अच्छे से मालिश करें। कुछ देर बाद शैम्पू कर लें। इससे फायदा होगा।

कॉफी के साथ नारियल तेल का हेयर पैक (सौ.सोशल मीडिया)

5-कॉफी और विटामिन- ई

बालों को हेल्दी बनाने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते है यहां पर आप एक कटोरी में कॉफी पाउडर लें। उसमें विटामिन ई मिलाएं। अच्छे से मिलाकर पैक बनाएं। इसे स्कैल्प पर लगाएं। फिर शैम्पू कर लें। इससे फायदा होगा। हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करने पर फायदा मिलेगा।

6- मेयोनीज़ और कॉफी

सर्दियों में बालों को हेल्दी रखने के लिए एक कटोरी में मेयोनीज़ लें। उसमें कॉफी पाउडर मिलाएं। अच्छे से मिलाकर पैक बनाएं। इसे स्कैल्प से लेकर बालों के सिरे तक लगाएं। कुछ देर बाद शैम्पू कर लें। इससे फायदा होगा। हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करने पर फायदा मिलेगा।

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत

नौसेना दिवस से पहले बड़ा अपडेट, 2 दिसंबर को मीडिया से रूबरू होंगे पश्चिमी नौसेना कमान प्रमुख संजय वत्सायन