स्पंजी ढोकला बनाने की सिंपल रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

घर पर अपने हाथों से बनाएं बिल्कुल सॉफ्ट और स्पंजी Dhokla, जानिए इसकी सिंपल रेसिपी

अगर आपका कुछ अच्छा, टेस्टी और हेल्दी पकाने-खाने का मन है तो आप बिना सोचे नाश्ते में ढोकला बना सकते हैं। ये डिश बड़ों और बच्चों को भी काफी पसंद आती है, इसे बनाना बहुत आसान हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में

सीमा कुमारी

Dhoka:गर्मियों के मौसम में लोगों को ठंडी-ठंडी चीजें खाना पसद करते हैं। इस मौसम में खानपान का बहुत ध्यान रखना पड़ता है। जरा सी लापरवाही आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती हैं। अगर आप इस मौसम हल्का खाना और ऑयल फ्री स्नैक की तलाश में है तो ढोकला बेस्ट ऑप्शन हो सकता हैं।

ढोकला गुजरात की एक लोकप्रिय डिश है, जो अपने स्पंजी टेक्सचर की वजह से पूरे भारत में पॉपुलर है। लेकिन, आपको बता दें, बहुत सी महिलाओं की यह शिकायत होती है कि घर में बाजार जैसा सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला नहीं बनता। ऐसे में आज आपकी परेशानी दूर करते हुए आपको ऐसी रेसिपी बताते हैं जिससे आप घर में ही स्पंजी ढोकला बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में...

स्पंजी ढोकला बनाने के लिए सामग्री

बेसन – 1 कप

सूजी – 2 चम्मच

नींबू का रस – 2 चम्मच

इनो पाउडर – 1 चम्मच

पिसी हुई हरी मिर्च – 2 (बारीक)

पिसी हुआ अदरक – 1 चम्मच

दही – 1/4 कप

तेल – 3 चम्मच

नमक - स्वादानुसार

करी पत्ते – 8-10

राई – 1/2 चम्मच

चीनी – 1 चम्मच

हरी मिर्च – 4 (लंबी कटी हुई)

हींग – 1 चुटकी

स्पंजी ढोकला बनाने की विधि

1. सबसे पहले एक बर्तन में 2-3 कप पानी डालें और गर्म होने के लिए रख दें।

2. अब ढोकला बनाने वाले बर्तन को 5 मिनट के लिए गर्म करें। फिर इसके बाद छोटी थालियां लें।

3. अब 1 चम्मच तेल लगाकर थाली को थोड़ा सा चिकना कर लें।

4. एक बड़े कटोरी में बेसन, सूजी, नींबू का रस, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालें।

5. फिर मिश्रण में दही और 3/4 पानी डालें। पानी डालने के बाद इसमें स्वादअनुसार नमक मिलाएं।

6. इस बात का ध्यान रखें कि मिश्रण में गुठली न बने।

7. इसमें ईनो डालकर तेल से ग्रीस की गई थाली में डाल दें।

8. थाली को ऊपर तक न भरें। इसके बाद कुकर की सीटी निकाल कर या बड़े बर्तन में स्टैंड लगाकर ढोकला बनाने के बर्तन में एक स्टैंड को रखें और इसके ऊपर कोई थाली रख दें।

9. अब मध्यम आंच पर 15-20 मिनट के लिए मिश्रण को भाप में पकाएं।

10. एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें। गर्म तेल में हींग, राई, करी पत्ता और लंबी हरी कटी मिर्च डालकर तड़का लगाएं।

11. मिश्रण में 1/2 कप से कम पानी और जरुरतअनुसार चीनी डालें।

12. मिश्रण को उबाल आने दें और फिर एक मिनट तक इसे पकाएं।

13. अब ढोकले को टुकड़ों में काट कर पानी को ढोकले पर धीरे-धीरे से डालें।

14. ढोकले के ऊपर बारीक कटा हरा धनिया डालें और घर वालों को सर्व करें।

IAS vs IES: सैलरी एक, लेकिन पावर और जिम्मेदारियां अलग; जानिए कौन-सी सेवा आपके लिए बेहतर

सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने पीड़ितों से की मुलाकात, परिवारों को दिया हर संभव मदद का दिया आश्वासन

PM Modi Gujarat Visit Live: पीएम मोदी का वडोदरा दौरा, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने दर्ज की FIR, मालिकों पर गंभीर आरोप, कमजोर नींव के बावजूद किया निर्माण

दिल्ली में मणिपुरी संगीत शिक्षक का हत्या, शोर मचाने से रोकने हुआ विवाद, नाबालिगों समेत 8 आरोपी गिरफ्तार